एक्सप्लोरर

'इससे बढ़कर फालतू चीज है?', राहुल गांधी ने लिया जातीय गणना का क्रेडिट तो भड़के नीतीश कुमार

Nitish Kumar Attack on Rahul Gandhi: पटेल भवन में पुलिस अधिकारियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री बाहर निकले और मीडिया से बातचीत की. इस दौरान राहुल गांधी की बातों पर पलटवार किया.

पटना: एनडीए में शामिल होने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक्शन में आ गए हैं. बुधवार (31 जनवरी) की सुबह अचानक नीतीश कुमार पुलिस मुख्यालय (पटेल भवन) पहुंच गए. यहां पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की. इससे पहले महागठबंधन की सरकार में क्राइम को लेकर बीजेपी लगातार हमला कर रही थी. जंगलराज की बात कह रही थी. नीतीश कुमार सुशासन की सरकार के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में एक बार फिर बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर वो एक्शन में दिख रहे हैं.

पटेल भवन में पुलिस अधिकारियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री बाहर निकले और मीडिया से बातचीत की. इस सवाल पर कि राहुल गांधी कह रहे हैं जातीय गणना उनके कहने पर आपने कराया इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि इससे बढ़कर कोई फालतू चीज है? जातीय गणना की शुरुआत कब हुई थी? 9 पार्टियों को हमने बुलवाया था. 2019 और 2020 में विधानसभा और विधान परिषद में सब जगह हम यह बात कहते थे. 2021 में प्रधानमंत्री से भी मिलने गए थे. उनको भी कहा था तो उस समय उनलोगों ने कहा था कि अभी तो कुछ नहीं करेंगे. कोई अपना क्रेडिट झूठ का लेते रहता है, छोड़िए ये सब.

हेमंत सोरेन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या हो रहा है यह आप लोग जानते हैं. इस पर जांच हो रही है. जो खबर आती है वह हम देखते हैं. इसकी कोई जानकारी नहीं है. व्यक्तिगत रूप से हमने कभी नहीं पूछा है और ना किसी ने बताया है. हम लोग रात दिन पूरे बिहार के विकास के काम में लगे हैं. हम लोग एक-एक काम को करते रहते हैं. 2007 से कितना ज्यादा काम हुआ है.

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी बिहार पहुंचे थे. राहुल गांधी ने अपने बयान में यहा कहा था, "हमने और आरजेडी ने नीतीश कुमार पर दबाव डालकर ये काम (जाति आधारित सर्वे) करवाया. अब क्या हुआ, दूसरे साइड से प्रेशर आया. दबाव में नीतीश कुमार बदल गए."

यह भी पढ़ें- ALP और तकनीशियन की सीट बढ़ाने के लिए पटना में हंगामा, अभ्यर्थियों के लिए अब रेलवे ने दी ये बड़ी जानकारी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget