एक्सप्लोरर

ALP और तकनीशियन की सीट बढ़ाने के लिए पटना में हंगामा, अभ्यर्थियों के लिए अब रेलवे ने दी ये बड़ी जानकारी

Bihar News: कम सीटों पर भर्ती निकाले जाने से अभ्यर्थी नाराज हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि अचानक वैकेंसी निकाली गई और तुरंत परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है.

पटना: रेलवे में कम वैकेंसी निकलने को लेकर पटना सहित राज्य के कई जिलों में पिछले दो दिनों से हंगामा हो रहा है. मंगलवार (30 जनवरी) को पटना में भी अभ्यर्थियों ने घंटों प्रदर्शन किया. रेलवे के अभ्यर्थी एएलपी और तकनीशियन की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे थे. अब इसको लेकर रेलेव की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है.

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने कहा है कि इस बार जनवरी में वैकेंसी निकाली गई है. 2025 से लगातार प्रत्येक वर्ष रेलवे में वैकेंसी निकाली जाएगी. इसके साथ ही कोरोनाकाल के कारण 2018 के बाद से वैकेंसी नहीं निकल रही थी तो उसको देखते हुए तीन वर्ष की छूट भी दी गई है. जिनकी उम्र बढ़ चुकी है उनके लिए यह फायदा होगा.

'भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत'

इससे पहले 2018 में एएलपी और तकनीशियन के 64371 पदों पर भर्ती निकली थी. यह भर्ती आईटीआई के विभिन्न ट्रेंड्स के लिए थी. पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने बताया कि जरूरत के हिसाब से लोको पायलट की भर्ती निकाली गई है ताकि रिक्त पदों को भरा जा सके. उन्होंने बताया कि हम लोग रिक्तियों के अनुसार बहाली निकालते हैं. इनमें कुछ प्रमोशन पर भरे जाते हैं. कुछ बहाली की जाती है. जिन अभ्यर्थियों में यह भ्रांतियां हैं कि अधिक पद खाली थे  उसे दूर करने की जरूरत है.

कहा गया कि साढ़े छह हजार के करीब लोको पायलट के पद खाली थे. इनमें कुछ प्रमोशन से भरे गए हैं. अभ्यर्थियों का कहना था कि रेलवे ने बताया था कि 20 हजार के करीब खाली जगह है लेकिन 5600 ही बहाली निकाली गई है. महाप्रबंधक ने कहा कि भर्ती की समस्याओं पर सिर्फ विचार ही नहीं उसका समाधान भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि हर छह महीने पर चेक किया जाता है. पिछले वर्ष 16000 से अधिक वैकेंसी निकाली गई थी जिसमें 8000 के आसपास नियुक्ति की गई थी. अब रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से हर साल सभी पदों पर नियुक्ति की तैयारी की जा रही है.

अभ्यर्थियों का क्या कहना है?

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट पद के लिए 5697 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी से शुरू है. आवेदन की अंतिम तारीख 19 फरवरी है. आवेदकों का चयन सीबीटी के आधार पर होगा. हालांकि, इतनी कम सीटों पर भर्ती निकाले जाने से अभ्यर्थी नाराज हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि अचानक वैकेंसी निकाली गई और तुरंत परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- 'नरेंद्र मोदी यू-टर्न के उस्ताद... नीतीश कुमार ने उन्हें भी पीछे छोड़ा', कांग्रेस नेता जयराम रमेश का CM पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget