एक्सप्लोरर

Bihar News: पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस नेता से 'भिड़ने' वाली IPS अफसर का हुआ ट्रांसफर, नीतीश सरकार ने बुलाया पटना

IPS-DSP Transfer: राज्य के 33 डीएसपी और दो आईपीएस का स्थानांतरण किया गया है. इसमें आईपीएस अधिकारी स्वीटी सहरावत का नाम भी शामिल है. कुछ पहले चर्चा में आ गई थीं.

पटना: राज्य में बुधवार को बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों को तबादला किया गया है. वहीं, पूर्व राज्यपाल, पूर्व सांसद, पूर्व आईपीएस अधिकारी और कांग्रेस नेता निखिल कुमार से भिड़ने वाली महिला आईपीएस अधिकारी को पटना में ट्रांसफर कर दिया गया है. आईपीएस अधिकारी स्वीटी सहरावत को पटना सदर अनुमंडल का एसडीपीओ बना दिया गया है. गृह विभाग ने 13 सितंबर को दो आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर किया है. बता दें कि कुछ दिन पहले  महिला आईपीएस अधिकारी स्वीटी सहरावत और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के बीच कहासुनी हुई थी. इसका वीडियो काफी सुर्खियों में रहा.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

बिहार पुलिस के के डीएसपी स्तर के अधिकारियों का बुधवार को बड़े स्तर पर तबादला हुआ. राज्य के 33 डीएसपी का स्थानांतरण किया गया है. इसमें मो. अमानुल्लाह खान को औरंगाबाद के एसडीपीओ  बनाया गया है. रमेश कुमार को खगड़िया गोगरी के एसडीपीओ बनाया गया है. कृष्ण मुरारी प्रसाद को विधि व्यवस्था एसडीपीओ पटना बनाया गया है. परवेद्र भारती को मधेपुरा के सदर एसडीपीओ बनाया गया है. रहमत अली को खगड़िया के सदर एसडीपीओ बनाया गया है. धीरज कुमार को बक्सर के एसडीपीओ बनाया है. वहीं, इस लिस्ट में कई अधिकारी शामिल हैं.

चर्चा में आ गई थीं स्वीटी सहरावत

वहीं, बता दें कि कुछ दिन पहले आईपीएस अधिकारी स्वीटी सहरावत चर्चा में आ गई थीं. दरअसल, पूर्व राज्यपाल और औरंगाबाद एएसपी के बीच तू-तू-मैं-मैं जैसी स्थिति बन गई थी. पूर्व राज्यपाल एएसपी से कानून-व्यवस्था को लेकर बात करना चाहते थे, लेकिन वह मिलने का समय नहीं दे रहीं थीं. ऑफिस में भी फोन नहीं उठने के बाद पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सीधे एएसपी के घर ही पहुंच गए. पूर्व राज्यपाल ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा क्यों नहीं मिलेंगी आप? आपको सबसे मिलना है. पूर्व राज्यपाल ने उन्हें पुलिस मैन्युअल की याद दिलायी. पूर्व राज्यपाल ने शहर में बढ़ रही चोरी की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था.

ये भी पढ़ें: Bihar News: गोपालगंज में संदिग्ध तरीके से प्रशिक्षण दे रहे केंद्र पर छापेमारी, हिरासत में 36 लोग, पुलिस कर रही है पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget