एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में संदिग्ध तरीके से प्रशिक्षण दे रहे केंद्र पर छापेमारी, हिरासत में 36 लोग, पुलिस कर रही है पूछताछ

Gopalganj News: गोपालगंज में आयुर्वेद दवा बेचने के नाम पर संदिग्ध तरीके से युवाओं के ट्रेनिंग देने के मामले में पुलिस और जिला प्रशासन ने तीन स्थानों और छापेमारी की. इससे जिला में हड़कंप मच गया है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में संदिग्ध गतिविधि वाले ट्रेनिंग सेंटर पर बुधवार को जिला प्रशासन की छापेमारी (Gopalganj News) चल रही है. खुफिया विभाग की इनपुट मिलने के बाद गोपालगंज शहर के तीन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग किशनगंज, पूर्णिया, अररिया के अलावा पश्चिम बंगाल से जुड़े बॉर्डर इलाके के रहने वाले हैं. गोपालगंज में पिछले आठ महीनों से युवाओं को ट्रेनिंग देते थे. आयुर्वेद दवा बेचने के नाम पर कोड वर्ड में युवाओं को ट्रेनिंग देने की सूचना प्रशासन को मिली थी, जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड और लखपतिया मोड के पास एक किराए के मकान में प्रशासन की छापेमारी चल रही है. वहीं, छापेमारी के दौरान 36 युवाओं को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. 

सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

वहीं, इनके मोबाइल, लैपटॉप समेत कई कागजात को प्रशासन ने जब्त कर लिया है. प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में किसी तरह की जानकारी दी जाएगी. वहीं, जिला प्रशासन की छापेमारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी ली है. वहीं, इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूत्रों की मानें तो खुफिया विभाग को इनपुट मिला था कि बांग्लादेश के कुछ रिफ्यूजी वेस्ट बंगाल और पश्चिम बंगाल के नाम पर गलत तरीके से पहचान पत्र बनवाकर गोपालगंज के विभिन्न इलाकों में किराए के मकान में रह रहे हैं. यहां पर आयुर्वेद दवा बेचने के नाम पर ट्रेनिंग ले रहे हैं.

खुफिया विभाग को मिली थी सूचना

खुफिया विभाग को इनपुट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड में एक चौकीदार बीरेंद्र यादव के मकान में छापेमारी की. सदर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में इस दो मंजिला मकान में हुई छापेमारी के दौरान 36 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थाना चली गई. इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल लैपटॉप और कई कागजात जब्त किए गए हैं. इसमें कोड वर्ड का इस्तेमाल कर ट्रेनिंग देने का काम चल रहा था. छापेमारी के बाद यहां पुलिस वालों की तैनाती कर दी गई.

मोबाइल, लैपटॉप सहित कई सामान जब्त

वहीं, इसके बाद प्रशासन की टीम लखपतिया मोड के पास पहुंची. यहां तीन मंजिला मकान में छापेमारी चली. छापेमारी के दौरान यहां से भी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया और मोबाइल, लैपटॉप को जब्त किया गया. इनमें से कुछ लोगों को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया है, लेकिन किशनगंज, पूर्णिया और अररिया के रहने वाले 9 लोगों को पुलिस अभी भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ट्रेनिंग केंद्र में रहने वाले वेस्ट बंगाल के युवकों का कहना है कि उन्हें आयुर्वेद दवा बेचने के लिए यहां लाया गया था. इसके बारे में ट्रेनिंग दी जाती थी कि दवा को कैसे बेचना है और कैसे लोगों को खाने के लिए सलाह देनी है. आयुर्वेद दवा बिक्री के अलावा किसी दूसरे गतिविधि में शामिल नहीं होने की बात मकान में रहने वाले पश्चिम बंगाल के युवकों ने कही है.

प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है- एसपी 

गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि अब तक की जांच में पीएफआई से जुड़ा हुआ कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है. मेडिसिन सेल करने वाले नेटवर्क से जुड़े हुए सभी लोग हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम इसकी जांच कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ हम पार्टी के जिलाध्यक्ष और स्थानीय निवासी पंकज सिंह राणा का कहना है कि पिछले दो साल से संदिग्ध गतिविधि वाला ट्रेनिंग सेंटर चल रहा था. उनकी भाषा भी अलग है. सभी मुस्लिम लोग ही क्यों ट्रेनिंग ले रहें हैं? प्रशासन से इसकी गंभीरता से जांच कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: Samastipur News: तीसरे दिन शाम तक नहीं जले चूल्हे, ठाणे लिफ्ट हादसे में मरे बिहार के 4 मजदूरों का शव पहुंचा गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget