एक्सप्लोरर

नीतीश सरकार के मंत्री के विधानसभा क्षेत्र का गांव विकास से कोसों दूर, ग्रामीणों ने चुनाव में सबक सिखाने की कही बात

ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 73 वर्ष बीत गए लेकिन विकास क्या होता है गांव के लोगों को नहीं पता. आज भी गांव के लोग विकास की आस लगाए बैठे हुए हैं.

रोहतास: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक देख पांच साल से परेशान जनता ने माननीयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कई जगह मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का फैसला लिया है. ताजा मामला नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह के विधानसभा क्षेत्र की है, जहां की जनता ने गांव में विकास नहीं होने के मुद्दे को लेकर वोट बहिष्कार करने का फैसला लिया है.

गांव के बाहर लगाया बैनर

रोहतास के दिनारा विधानसभा क्षेत्र के सूर्यपुरा प्रखंड अंतर्गत गोशलडीह पंचायत के कोसंदा खुर्द गांव में अब तक विकास की रोशनी नहीं पहुंची है. गांव में समस्या से जूझ रहे लोगों ने अब विकास के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं को आइना दिखाने की ठान ली है. मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से नाराज गांव के लोगों ने गांव के बाहर वोट बहिष्कार का बैनर लगा दिया है.

खाट पर लाद कर ले जाना पड़ता है मरीज

ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 73 वर्ष बीत गए लेकिन विकास क्या होता है गांव के लोगों को नहीं पता. आज भी गांव के लोग विकास की आस लगाए बैठे हुए हैं. ग्रामीण बताते हैं कि गांव से मुख्य सड़क की दूरी तकरीबन 2 किलोमीटर है. गांव में सड़क का तो अता पता ही नहीं है. जब कोई बीमार पड़ता है, तो उसे खाट पर लाद कर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित अस्पताल ले जाना पड़ता है.

नीतीश कुमार खुद आकर देखें गांव की हालत

लोगों ने बताया कि 28 अगस्त, 2020 को सीएम नीतीश कुमार ने नल-जल योजना का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन तो कर दिया लेकिन गांव में योजना का लाभ दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है. वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था की बात करें तो 3 दशक पूर्व में ही अस्पताल भवन बनाया गया था, लेकिन आज वह पूरी तरह से जर्जर है और उसमें आज तक कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं आया. ग्रामीणों ने कहा, " नीतीश कुमार सिर्फ झूठ-मुठ का विकास का दावा करते हैं. विकास कितना हुआ है वो खुद कोसांदा गांव आ कर देख लें."

लॉकडाउन ने धीमी की विकास की रफ्तार

वहीं, जब कोसांदा खुर्द गांव के बारे में क्षेत्र के विधायक और बिहार सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से किए जा रहे विकास के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है. दिनारा विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन 95 फीसदी सड़कों का निर्माण करवाया जा चुका है. कोविड-19 को लेकर लगाए गए लॉकडाउन की वजह से कुछ गांव के विकास कार्य में बाधा आई है, लेकिन अब विकास ने रफ्तार पकड़ लिया है.

जल्द पूरा किया जाएगा काम

नल-जल योजना को लेकर उन्होंने बताया कि पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्यों के बीच तालमेल नहीं बैठने के कारण इस योजना को पूर्ण होने में वक्त लग रहा है, लेकिन इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा. साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े समस्याओं को लेकर स्वास्थ विभाग के सिविल सर्जन से जानकारी हासिल करके क्षेत्र के सभी गांव में स्वास्थ सुविधा दुरुस्त किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget