एक्सप्लोरर

IPRD: नीतीश सरकार ने जिलों को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का दिया निर्देश, अधिकारियों को मिला ये टास्क

Bihar News: बिहार में सोशल मीडिय को लेकर नीतीश सरकार काफी एक्टिव हो गई है. इसको लेकर आयोजित विचार-मंथन सत्र में अधिकारियों ने सभी जिलों के प्रदर्शन पर बात की.

पटना: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली सरकार ने सोशल मीडिया (Social Media) में अपनी उपस्थिति में सुधार लाने के दृष्टिकोण से व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर पर नगण्य गतिविधि वाले जिलों को इन मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने और आमजन से अपना सरोकार बढ़ाने को कहा है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) ने सोशल मीडिया पर उपस्थिति में सुधार के लिए कुछ जिलों के प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंच के माध्यम से बिहार सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी उपायों से आमजन को अवगत कराने का निर्देश दिया है.

सोशल मीडिया संपर्क में गिरावट देखी गई

आईपीआरडी विभाग द्वारा हाल में आयोजित एक विचार-मंथन सत्र के दौरान कहा गया था कि जिला पीआरडी अधिकारियों द्वारा अपने संबंधित जिलों के सोशल मीडिया मंच पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाकर हर व्यक्ति और हर सामाजिक वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जाना चाहिए. संबंधित अधिकारियों को भी इन मंचों पर सक्रिय रहने और 'फॉलोअर' की संख्या बढ़ाने का प्रयास करने के लिए कहा गया है. अररिया जिला में जिला प्रशासन के ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या मार्च, 2023 में 12,899 से गिरकर अप्रैल, 2023 में 11,00 हो गई है और इसके सोशल मीडिया संपर्क में गिरावट देखी गई है.

सीवान और जमुई का प्रदर्शन रहा खराब

सीवान और जमुई जैसे जिलों में इसी अवधि के दौरान क्रमशः नौ और सात फॉलोअर्स को जोड़ने के बावजूद उनकी कुल संख्या दो अंकों में भी नहीं पहुंची थी. अन्य जिले जिन्हें फॉलोअर्स की संख्या बढाने को कहा गया है उनमें औरंगाबाद (11), शिवहर (17), मधेपुरा (25), लखीसराय (27), किशनगंज (55), शेखपुरा (64), भोजपुर (64), अरवल (67), सीतामढ़ी (68), खगड़िया (74) और मधुबनी (87) शामिल हैं. दूसरी ओर, बिहार की राजधानी पटना जिला 1341 नए फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर रहा, इसके बाद नालंदा (566), पूर्वी चंपारण (304) और मुजफ्फरपुर (270) का स्थान रहा.

कई जिलों में फॉलोअर्स दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंची है

जहां तक फेसबुक की बात है तो राज्य के 14 जिले गया, बांका, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, सारण, समस्तीपुर, खगड़िया, दरभंगा, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया और बक्सर अपने-अपने पेज पर एक भी नया फॉलोअर जोड़ने में विफल रहे थे. मधेपुरा ने अप्रैल के महीने में 100 फॉलोअर्स को खो दिया, जो मार्च में 5100 फॉलोअर्स से नीचे था, जबकि बेगूसराय में आठ नए लोगों को जोड़ने के बावजूद अब तक इसके कुल फॉलोअर की संख्या दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंची है.

पटना शीर्ष पर रहा

अप्रैल के महीने में 2000 फॉलोअर्स को जोड़ने के साथ पटना फिर से यहां शीर्ष पर रहा, उसके बाद गोपालगंज (1000) और वैशाली (1000) का स्थान रहा. बार-बार प्रयास के बावजूद आईपीआरडी के वरिष्ठ अधिकारी इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'आरसीपी सिंह फ्यूज बॉल हैं, जो...', चुनौती देते हुए मंत्री श्रवण कुमार बोले- '...तो हमलोग राजनीति से संन्यास ले लेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget