एक्सप्लोरर

Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, बिहार में अब अलग होगा खेल विभाग, 19 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. मंत्रिपरिषद की इस बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों एक्शन में दिख रहे हैं. सीएम लगातार कई बैठक कर रहे हैं. वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी. मंत्रिपरिषद की इस बैठक में  कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी. बिहार में अब खेल विभाग होगा. नीतीश कैबिनेट ने आज इस पर मुहर लगा दी. पहले कला संस्कृति मंत्रालय के तहत आता था. वहीं, कैबिनेट की बैठक में पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय  5950 से बढ़ा कर सात हजार कर दिया गया है. सहायिका का मानदेय 2975 से बढ़ाकर 4000 करने का निर्णय लिया गया है.

'अब जल्द ही खेल विभाग के अलग मंत्री भी होंगे'

बिनेट सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करना आवश्यक है. इन सभी कार्यों के लिए एक विशेष विभाग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. बिहार में युवाओं को खेलकूद में प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने दृढ़ संकल्प लिया और उसके तहत खेल विभाग को अलग किया गया है. कल से इस पर प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी और खेल विभाग का सब कुछ अलग होगा. मंत्रालय भी अलग होगा. अब जल्द ही खेल विभाग के अलग मंत्री भी होंगे.

आंगनबाड़ी सेविकाओं को लेकर बड़ा फैसला

आगे कैबिनेट सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरा सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आंगनबाड़ी सेविका को लेकर लिया गया है. आंगनबाड़ी सेविका पर राज्य सरकार ने उदारता दिखाते हुए दो दिन पहले 18000 निलंबित आंगनबाड़ी सेविकाओं को काम पर वापस रख लिया था तो अब राज्य सरकार ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय भी बढ़ा दिया है. आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय समाज कल्याण विभाग के केंद्रांश और राज्यांश मिलाकर दिए जाते हैं, लेकिन केंद्र का जो 38 प्रतिशत राशि है वही रहेगा केंद्र ने अपना पैसा नहीं बढ़ाया है, लेकिन राज्य सरकार ने अपनी ओर से यह राशि बढ़ाकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को देने की मंजूरी दे दी है.

पंचायत प्रतिनिधियों के लिए खुशखबरी

इसके अलावा के राज्य सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों पर भी उदारता दिखाते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों के मासिक मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसमें मुखिया का मानदेय पहले 2500 रुपया था उसे दोगना करके 5000 कर दिया गया है. उप मुखिया का पहले 1200 था जिसे बढ़ाकर 2500 रुपया कर दिया गया है. वार्ड सदस्य का मानदेय पहले 500 प्रति माह था, जिसे बढ़ाकर 800 कर दिया गया है. सरपंच का मासिक मानदेय 2500 रुपए पहले थे जिसे दोगुना करके 5000 कर दिया गया है. उप सरपंच का मानदेय पहले 1200 था जिसे ढाई हजार रुपया कर दिया गया है. पंच का मानदेय पहले 500 था जिसे बढ़ाकर 800 कर दिया गया है. राज्य सरकार को उसके लिए सालाना 3 अरब 39 करोड़ 38 लाख 85 हजार 600 रुपये अतिरिक्त व्यय होंगे.

ये भी पढे़ं: Patna School Time Change: बिहार में शीतलहर के बीच पटना DM ने जारी किया आदेश, स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget