एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Birthday: नीतीश कुमार के जन्मदिन के पोस्टर में भी दिखे निशांत, कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया सीएम का B'Day

Nitish Kumar: सीएम नीतीश को जन्मदिन पर PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. JDU कार्यकर्ताओं ने बिहार के कई जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया है.

Bihar CM Nitish Kumar Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज 74 साल के हो गए हैं. खुद नीतीश कुमार तो अपना जन्मदिन मनाने से परहेज करते हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहते हैं. हर बार केक काटकर उनका जन्मदिन मनाते हैं. सीएम नीतीश के जन्मदिन पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पटना के राजवंशी नगर स्थित महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की और गरीबों के बीच फल और मिठाईयां वितरीत की. इस मौके जो कार्यकर्ताओं की तरफ से पोस्टर लगवाए गए हैं. उनमें नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके बेटे निशांत कुमार की भी तस्वीर दिखाई दे रही है.

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह 

इन पोस्टरों के माध्यम से कहीं ना कहीं कार्यकर्ता यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि निशांत कुमार भी जेडीयू का एक हिस्सा हैं. बता दें कि इन दिनों बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चाएं जोरों पर हैं. हालांकि इसपर खुद निशांत या उनके पिता नीतीश कुमार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. मुख्यमंत्री खुद कई मौकों पर परिवारवाद के खिलाफ बोलते रहे हैं ऐसे में कई विपक्षी दलों के नेता उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं तो जेडीयू और बीजेपी के नेताओं को कहना है कि निशांत राजनीति में आते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं.

PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं. उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में बिहार में NDA जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है. आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं. 

वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.

यह भी पढ़ें: Bihar: नीतीश कुमार ने विशिष्ट शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, शिक्षा मंत्री को हंसते हुए CM ने क्यों डांट दिया?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget