एक्सप्लोरर

BPSC 67 Result: जहानाबाद की निकिता को 67वीं बीपीएससी में दूसरा रैंक, लड़कियों में पहला स्थान, परिवार में खुशी का माहौल

BPSC Second Topper Nikita: बीपीएससी 67वीं के रिजल्ट में निकिता कुमारी को दूसरा स्थान मिलने पर जहानाबाद में खुशी का माहौल है. निकिता के पिता ने बताया कि वो शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है.

जहानाबाद: कभी नक्सलियों के लाल इलाके के नाम से कुख्यात रहे जहानाबाद की बेटियां अब क्षेत्र की तस्वीर बदल रही हैं. जहानाबाद की बेटी निकिता कुमारी ने 67वीं बीपीएससी (BPSC 67 Result) की परीक्षा में दूसरा स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया है. लड़कियों में निकिता का पहले स्थान पर बाजी मारी है. इसके साथ ही ओबीसी वर्ग में भी निकिता ही टॉपर है. निकिता जहानाबाद के बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजय देव की पुत्री हैं. निकिता ने जहानाबाद में डीएवी स्कूल से प्लस टू तक की पढ़ाई की है. बीपीएससी में दूसरा स्थान प्राप्त मिलने के बाद निकिता को प्रशासनिक सेवा मिला है. निकिता के रिजल्ट से पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

जहानाबाद के बीजेपी जिलाध्यक्ष की बेटी है निकिता 

निकिता ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद स्नातक की पढ़ाई के लिए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के जेडी वीमेंस कॉलेज में एडमिशन लिया. स्नातक के बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं, लेकिन कोरोना काल में वापस जहानाबाद लौट आईं. निकिता की मां गृहणी हैं और पिता अजय देव राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में जहानाबाद में बीजेपी के जिलाध्यक्ष हैं. दो भाई बहनों में निकिता छोटी हैं और फिलहाल बिहार सरकार में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं. अभी ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गई हुई हैं. 

निकिता ने कहा- 'सेकेंड टॉपर बनूंगी, नहीं था विश्वास'

निकिता ने मोबाइल पर बताया कि सिविल सेवा में जाना उनका शुरू से ही मिशन रहा है और वे इसमें सफल रहीं. वह चाहती थीं कि सिविल सेवा मिले, लेकिन उन्हें यह विश्वास बिल्कुल नहीं था कि वह सेकेंड टॉपर बन जाएंगी. निकिता के पिता अजय देव अपनी बेटी के इस उपलब्धि से काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि पढ़ाई में निकिता तेज थी और क्लास में अव्वल आती थी. पिछली बार बीपीएससी के रिजल्ट में उसका ऑडिटर में सिलेक्शन हुआ. निकिता ने इस बार और ज्यादा मेहनत की और इस बार सेकेंड टॉपर बनी, जो गौरव का विषय है.

ये भी पढ़ें: BPSC 67 Result: बीपीएससी 67वीं रिजल्ट के टॉप 5 में चार लड़कियों ने मारी बाजी, पटना के अमन आनंद बने टॉपर, देखें परिणाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश
बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं
राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना होगा आवास, अब इस मंत्री को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर
राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना होगा आवास, अब इस मंत्री को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget