एक्सप्लोरर

नेपाल में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, रक्सौल के कई लोग फंसे, कर्फ्यू लगने से सीमा सील

Nepal Birgunj Clash: नेपाल के बीरगंज में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. रक्सौल के कई लोगों के नेपाल में फंसने से उनके परिजन चिंतित हैं.

Bihar News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल से सटे बीरगंज (नेपाल) में शनिवार को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. तोड़फोड़ और आगजनी से स्थिति तनावपूर्ण हो गई. जिसके बाद भारत नेपाल के रक्सौल-बीरगंज क्षेत्र की सीमा को बंद कर दिया गया. रक्सौल के कई लोग नेपाल के बीरगंज में फंस गए हैं.  

जानकारी के अनुसार, नेपाल के बीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के छपकैया में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी. तभी अचानक भीड़ पर छत से ईंट-पत्थर बरसने लगे. जिसमें कई लोग घायल हो गए और माहौल बिगड़ गया. देखते ही देखते भीड़ ने हिंसक रूप धारण कर लिया. कई दुकानों में भी आगजनी की गई. हिंसक झड़प के बीच कई बाइकें भी धू-धू कर जल गई. इस दौरान लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई. झड़प में महिलाओं बच्चों और राहगीरों समेत करीब 50 लोग घायल हो गए. कई पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं.

नेपाल प्रशासन ने 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया
दंगा नियंत्रण के लिए नेपाल पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़ी. इसके बाद भी नेपाल के बीरगंज में हालात बेकाबू है. नेपाल पुलिस लगातार दंगे पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है. गंभीर स्थिति को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया. भारत-नेपाल सीमा को सील करते हुए आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई.

नेपाल प्रशासन ने 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया है. स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू का समय और बढ़ाया जा सकता है. नेपाल के बीरगंज में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए बीरगंज के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश अर्याल लगातार पुलिस के साथ लोगों के संपर्क में लगे हैं.

रक्सौल के लोगों को अपनों की वापसी का इंतजार
भारत नेपाल का बेटी रोटी का संबंध सदियों से चलता आ रहा है. रक्सौल के कई लोग नेपाल के बीरगंज में कई तरह के व्यवसाय करते हैं, लेकिन बीरगंज में हिंसक झड़प के बाद कई व्यवसायी घिर गए हैं. वे अपनी दुकानें बंद करके इधर-उधर छुपे हुए हैं. इस कारण बीरगंज में छुपे रक्सौल के लोगों के परिजन चिंतित हैं.

बीरगंज में 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है, जिसे और भी बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में बीरगंज में छुपे रक्सौल के लोगों के परिजनों को अपनों की वापसी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: 3831 करोड़ की लागत से बने जेपी गंगा पथ पुल में आई दरार, 2 दिन पहले ही CM नीतीश ने किया था उद्घाटन

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget