एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: नीट मामले में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, धनबाद से आरोपी बंटी गिरफ्तार, पटना में होगी पूछताछ

NEET Paper Leak Case: झारखंड के धनबाद से पहली गिरफ्तारी आरोपी अमन की हुई थी. वहीं, इस मामले में सीबीआई को अब धनबाद से दूसरी बड़ी सफलता मिली है.

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में धनबाद से गिरफ्तार आरोपी बंटी को सीबीआई की टीम पटना लेकर निकल गई है. धनबाद के झरिया से गिरफ्तारी हुई है. पेपर लीक मामले में धनबाद से यह दूसरी गिरफ्तारी है. सीबीआई की विशेष अदालत में बंटी को पेश किया जाएगा व रिमांड मांगी जाएगी. झारखंड के धनबाद से पहली गिरफ्तारी आरोपी अमन की हुई थी. सीबीआई ने 3 जुलाई को अमन को गिरफ्तार किया था. धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के बापू नगर स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी कर गिरफ्तार किया था. वह हजारीबाग का रहने वाला है. उसी से पूछताछ में बंटी का लोकेशन मिला है. 

तीन जुलाई को अमन के साथ साथ बंटी के घर भी सीबीआई टीम ने छापेमारी की थी. तब बंटी फरार हो गया था. कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने उसकी एक एक्सयूवी गाड़ी जब्त कर ली थी. अब गिरफ्तारी हो गई है. अमन व बंटी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. सीबीआई को शक है कि रॉकी, संजीव मुखिया का करीबी है . अमन व बंटी की पेपर लीक मामले में अहम भूमिका है. बंटी पैसों के लेनदेन व एडमिशन का काम भी करता था. छापेमारी में उसके आवास से कैश, कुछ बैंक खाते के दस्तावेज, जमीन के कागजात सीबीआई ने जब्त किए हैं.

सीबीआई कड़ी जोड़ने में जुटी

वहीं , जहां तक अमन की बात है तो 4 जुलाई को उसको धनबाद से पटना लाया गया था. सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया था. सीबीआई  ने रिमांड की भी मांग की. 4 जुलाई को अमन को 4 दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया. सूत्रों के अनुसार हजारीबाग से गिरफ्तार ओसेस स्कूल के प्रिंसिपल आरोपी एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम, हजारीबाग के पत्रकार जमालुद्दीन, चिंटू, अमन को आमने सामने बैठाकर सीबीआई टीम पूछताछ कर रही है. पूछताछ में मास्टरमाइंड, पैसे के लेनदेन, फरार रॉकी और संजीव मुखिया का ठिकाना इत्यादि की जानकारी ली जा रही है. रिमांड मिलने के बाद बंटी को भी इनके साथ बैठाकर पूछताछ होगी

हजारीबाग गैंग की खंगाल रही है कनेक्शन 

वहीं, अमन का हजारीबाग गैंग से क्या कनेक्शन है? उसकी जानकारी सीबीआई टीम ले रही है. सीबीआई रिमांड पर आरोपी चिंटू और मुकेश से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद अमन की गिरफ्तारी हुई थी. चिंटू से पूछताछ में यह पता चला था कि अमन फरार चल रहे आरोपी रॉकी का खास आदमी है. रॉकी मास्टर मांइड संजीव मुखिया का रिश्तेदार है. संजीव मुखिया भी फरार है. चिंटू संजीव मुखिया का गुर्गा है. सीबीआई को शक है कि रॉकी व अमन ने नीट का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद उसको पटना व रांची के एमबीबीएस स्टूडेंट से हल कराया व उसके बाद नीट अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र व उत्तर दिए गए व उत्तर रटवाया गया.

एमबीबीएस स्टूडेंट तक जुड़े हैं तार

अमन व अब बंटी के जरिए रॉकी, संजीव मुखिया व पेपर हल करने वाले एमबीबीएस स्टूडेंट तक सीबीआई टीम पहुंचना चाहती है. सीबीआई को शक है कि हजारीबाग से ओसेस स्कूल से पेपर लीक हुआ है. शक है कि यह संजीव मुखिया तक पहुंचा व उसने अपने गुर्गे चिंटू को प्रश्नपत्र मोबाइल पर भेजवाया. रॉकी, अमन ने एमबीबीएस स्टूडेंट से पेपर हल करवाया. उसके बाद प्रश्नपत्र और उत्तर पटना के लर्न प्ले स्कूल में अभ्यर्थियों को दिए गए व उत्तर रटवाया गया. इसी स्कूल की छत पर जले हुए प्रश्न पत्र मिले थे. उसके सीरियल कोड की जांच में पता चला कि यह ओसेस स्कूल का है.

ये भी पढ़ें: Bihar Flood: बिहार में बाढ़ को लेकर एक्शन में मोदी सरकार, केंद्र ने बनाया 'मास्टर प्लान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget