एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में 7 लोगों से CBI का सवाल-जवाब जारी, क्या-क्या पूछा गया? जानें

NEET Paper Leak Case: ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक समेत सात लोगों से सीबीआई की टीम सीसीएल गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है. ओएसिस स्कूल के तीन स्टाफ को छोड़ दिया गया है.

NEET Paper Leak Case 2024: नीट पेपर लीक मामले में हजारीबाग में सीबीआई की टीम की पूछताछ जारी है. बीते बुधवार (26 जून) की दोपहर से सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम पूछताछ कर रही है. आज गुरुवार (27 जून) को भी टीम की पूछताछ जारी है. हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक समेत सात लोगों से सीबीआई की टीम सीसीएल गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है. ओएसिस स्कूल के तीन स्टाफ को छोड़ दिया गया है. कुल 10 लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया था. एहसानुल हक को सीबीआई ने कस्टडी में ले लिया है.

सीबीआई ने पेपर लीक में क्या कुछ पूछा?

  • सूत्रों के अनुसार एहसान उल हक से पूछा गया कि आपके केंद्र का प्रश्न पत्र पहले ही बाहर कैसे पहुंचा?
  • पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया, सिकंदर के बारे में पूछा गया.
  • पूछा गया कि परीक्षा माफिया से संपर्क आपने किया तो किस तरह संपर्क साधा गया?
  • अभ्यर्थियों से पैसों का लेनदेन हुआ या नहीं? हुआ तो किस तरह?
  • पूछा गया कि प्रश्न पत्र कितने बजे हस्तगत हुआ?
  • रिसीविंग की टाइम पूछी गई
  • डिजिटल लॉक नहीं खुलने पर प्रश्न पत्र कैसे बांटा गया?
  • बिहार ईओयू की ओर से मूल प्रश्न पत्र की पैंकिंग व पैकिंग ट्रंक में छेड़छाड़ के आरोप के बारे में पूछा गया.

इससे पहले बीते बुधवार को सीबीआई की एक टीम हजारीबाग स्थित एसबीआई शाखा भी पहुंची थी. यहां पर नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र रखे गए थे. यहां बैंक के अधिकारियों से सवाल पूछे गए. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं. ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक नीट परीक्षा कराने के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर थे. हजारीबाग के ओएसिस स्कूल वाले सेंटर से पेपर लीक हुआ है इसका शक है.

बता दें कि पटना में पुलिस को नीट परीक्षा का जला हुआ प्रश्न पत्र मिला था. उस पर जो सीरियल कोड लिखा था वह ओएसिस स्कूल का था. उस बुकलेट नंबर पर इसी केंद्र पर एक बच्ची ने कमरा नंबर 18 में नीट की परीक्षा दी थी. एहसानुल हक से सीबीआई की टीम ने बुधवार को उनके घर पर पूछताछ की थी. कई दस्तावेज जब्त किए थे.

नीट की परीक्षा पांच मई को थी. पटना में लर्न प्ले स्कूल की छत पर पुलिस को जले हुए प्रश्न पत्र मिले थे. इसी स्कूल में चार मई की रात अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र और उत्तर दिया गया था. रात भर उत्तर रटवाया गया था. अब इस केस को सीबीआई ने ले लिया है और जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- 'BJP के साथ नहीं होते नीतीश कुमार तो...', लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा नेता का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget