एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक में एक ट्रैक्टर चालक भी कर गया 'खेल'! कैसे जुड़ा मास्टरमाइंड से कनेक्शन?

NEET Paper Leak Case 2024: बिट्टू कुमार सिंह रोहतास के गढ़नोखा के रहने वाले चंद्रमा सिंह का पुत्र है. यह मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु का निजी ड्राइवर बताया जा रहा है.

NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है इसका कनेक्शन बिहार के कई जिलों के साथ अलग-अलग राज्यों से भी जुड़ता जा रहा है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम एक्शन ले रही है और लगातार गिरफ्तारियां भी हो रही हैं. इस मामले में एक कनेक्शन रोहतास से भी जुड़ा है. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने जिन 13 आरोपितों को अब तक गिरफ्तार किया है उसमें से 38 साल का बिट्टू सिंह रोहतास का रहने वाला है. मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु का निजी ड्राइवर बताया जा रहा है.

बिट्टू कुमार सिंह रोहतास के गढ़नोखा के रहने वाले चंद्रमा सिंह का पुत्र है. परिवार के लोगों ने बताया है कि वह ड्राइवर का काम करता है. पिछले कई सालों से वह पटना में रह रहा है. परिवार के सदस्यों का कहना है कि जो गाड़ी चलाता है उसका नीट पेपर लीक मामले में क्या संलिप्तता है? घर के लोगों ने फंसाने की बात कही है.

तीसरी-चौथी कक्षा तक ही पढ़ा है बिट्टू

बिट्टू के बारे में जानकारी मिली है कि वह पहले गांव में ही रहकर ट्रैक्टर चलाता था. बस तीसरी-चौथी कक्षा तक ही पढ़ा है. बहुत ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है. बाद में पटना में किसी के यहां कार ड्राइवर बन गया. उसके बच्चे और परिवार के अन्य लोग गांव में ही रहते हैं. बिट्टू के भाई सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में कहीं से बिट्टू की कोई संलिप्तता नहीं है. उसे फंसाया जा रहा है, वह निर्दोष है.

बता दें कि सिकंदर यादवेंदु दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर है. पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. गौरतलब हो कि पांच मई को पूरे देश के कई केंद्रों पर नीट 2024 की परीक्षा हुई थी. परीक्षा के दिन ही पेपर लीक का मामला सामने आ गया था. आर्थिक अपराध इकाई इस पूरे मामले की अब जांच कर रही है. अब तक पेपर लीक से जुड़े कई साक्ष्य मिल गए हैं.

यह भी पढ़ें- Sakshamta Pariksha Phase 2: बिहार में 26 से 28 जून तक होने वाली सक्षमता परीक्षा स्थगित, नई तिथि का अपडेट जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget