एक्सप्लोरर

Sakshamta Pariksha Phase 2: बिहार में 26 से 28 जून तक होने वाली सक्षमता परीक्षा स्थगित, नई तिथि का अपडेट जानें

Sakshamta Pariksha Phase 2 Postponed: एक ही तारीख पर दो परीक्षाओं के हो जाने की वजह से यह निर्णय लिया गया है. दो दिनों के भीतर नई तिथि का एलान किया जाएगा.

Bihar Sakshamta Pariksha Phase 2: बिहार में 26 से 28 जून के बीच होने वाली द्वितीय सक्षमता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बीते शुक्रवार (21 जून) को यह जानकारी दी गई है. एक ही तारीख पर दो परीक्षाओं के हो जाने की वजह से यह निर्णय लिया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से हेड टीचर और हेडमास्टर के पदों पर नियुक्ति के लिए भी परीक्षा की तिथि 28 और 29 जून को निर्धारित की गई है. इस वजह से सक्षमता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. नई तारीखों को लेकर अपडेट जानकारी दी गई है कि दो दिनों के भीतर इसका एलान किया जाएगा.

सक्षमता परीक्षा फेज 2 में शामिल होने वाले हैं करीब 85 हजार शिक्षक

दरअसल बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. द्वितीय सक्षमता परीक्षा में करीब 85 हजार शिक्षक शामिल होने वाले हैं. बीते शुक्रवार को ही परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया था. हालांकि बाद में जब दो परीक्षाओं की तिथि एक दिन हो गई तो 26 से 28 जून तक होने वाली सक्षमता परीक्षा को आनन-फानन में रद्द करना पड़ा.

ऑनलाइन होनी है सक्षमता परीक्षा

बता दें कि सक्षमता परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन होना है. यह सेकेंड फेज की परीक्षा है. इसके पहले जब सक्षमता परीक्षा का आयोजन हुआ था तब कुछ शिक्षकों ने समस्या बताई थी कि ऑनलाइन एग्जाम देने में उन्हें काफी परेशानी हुई है. कई शिक्षकों का कहना था कि उन्होंने परीक्षा से पहले कभी कंप्यूटर पर काम नहीं किया था इसलिए भी समस्या हुई है.

पहले चरण की सक्षमता परीक्षा के परिणाम की बात करें तो 93 फीसद शिक्षकों ने एग्जाम पास कर लिया था. पहले चरण में करीब 1.5 लाख शिक्षक शामिल हुए थे. जो शिक्षक परीक्षा में फेल हो गए थे उन्हें विशिष्ट शिक्षक बनने के लिए फिर से परीक्षा देनी थी.

यह भी पढ़ें- नशीली गोलियां... शारीरिक संबंध, मुजफ्फरपुर यौन उत्पीड़न मामले में नीतीश सरकार को NHRC का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget