एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: सवालों के घेरे में तेजस्वी यादव के PS की भूमिका, EOU करेगी पूछताछ, अब साथ में तस्वीर भी आई

NEET Paper Leak Case: सिकंदर प्रसाद यादवेंदु दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर है. सिकंदर के कहने पर तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम ने गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया था.

NEET Paper Leak News: नीट पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच कर रही है. मामला जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे अलग अलग तार भी जुड़ रहे हैं. पेपर लीक को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम कुमार की भूमिका सवालों के घेरे में है.

सूत्रों के अनुसार, नीट पेपर लीक मामले में जेल मे बंद जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु के कहने पर गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने वाले तेजस्वी के पीएस प्रीतम कुमार से ईओयू पूछताछ करेगी. कल (गुरुवार, 20 जून) डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी कहा था कि प्रीतम से पूछताछ होनी चाहिए.

आरजेडी ने कहा- गेस्ट हाउस की बनाई जा रही कहानी

बता दें कि सिकंदर प्रसाद यादवेंदु दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर है. उसने अपने भतीजे अनुराग के नाम से गेस्ट हाउस के कमरा बुक कराया था. पुलिस अनुराग और सिकंदर दोनों को गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि आरजेडी सांसद मनोज झा ने तेजस्वी के पीएस की भूमिका को कहानी बताया है. गुरुवार को सांसद मनोज झा ने मीडिया से कहा था कि 25 लाख छात्रों के भविष्य से कोई मतलब नहीं है. यह चिंता का विषय नहीं है बल्कि चिंता का विषय है गेस्ट हाउस. गेस्ट हाउस की कहानी बनाई जा रही है.

गिरफ्तार सिकंदर का कम नहीं था रुतबा

उधर नीट पेपर लीक मामले में दानापुर नगर परिषद के जेई सिकंदर प्रसाद यादवेंदु की गिरफ्तारी के बाद यह बात भी सामने आ रही है कि सिकंदर का रुतबा यह था कि वह कई विभाग में प्रभारी के तौर पर भी वह कार्यरत था. मूल रूप से वह सिंचाई विभाग का जेई था लेकिन उसे दूसरे अलग-अलग विभागों में प्रभार दिया गया था. इसमें दानापुर नगर परिषद, मसौढ़ी नगर परिषद, मेट्रो और बुडको भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: किसी के पिता तो किसी के फूफा ने कोटा से बुलाया, कितने में और कैसे हुई डील? कबूलनामा में सब साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget