एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: NDA का 'मिशन 225' शुरू! कार्यकर्ता सम्मेलन से क्या होगा? जानें बड़ी रणनीति

NDA Workers Conference: कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए 14 वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं. जदयू और भाजपा के सात-सात वरिष्ठ नेता इन टीमों का नेतृत्व करेंगे.

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए का विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन आज शनिवार से शुरू हो रहा है, जो 23 सितंबर तक चलेगा. सात चरणों में राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन होगा. हर दिन 14 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा. 

14 वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में टीमें गठित

कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए 14 वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं. जदयू और भाजपा के सात-सात वरिष्ठ नेता इन टीमों का नेतृत्व करेंगे. सात टीमों का नेतृत्व जदयू नेता करेंगे जबकि शेष सात टीमों का नेतृत्व बीजेपी के नेता करेंगे. सभी 14 टीमों में गठबंधन के पांचों दलों जेडीयू, बीजेपी, एलजेपीआर, हम, आरएलएम के वरीय नेता शामिल हैं.

हर टीम में सात सदस्य होंगे. जदयू की ओर से नेतृत्व वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री रत्नेश सदा शामिल हैं.

वहीं बीजेपी की ओर से टीम के नेतृत्वकर्ता में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय जायसवाल, मंत्री मंगल पांडेय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शामिल हैं.

शनिवार दोपहर से त्रिवेणीगंज, मढ़ौरा, वाल्मीकिनगर, जगदीशपुर, कांटी, वारिस नगर, केवटी, बिहपुर, बथनाहा, गोरियाकोठी में कार्यक्रम है. '2025 में 225, फिर से नीतीश' का लक्ष्य तय किया गया है. कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाया जाएगा. हर विधानसभा में एनडीए सरकार के विकास कार्यों को बताया जाएगा.

मजबूत समन्वय स्थापित करने की रणनीति

यह सम्मेलन पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित करने, जमीनी स्तर पर गति बनाने, विभिन्न संगठनात्मक स्तरों पर मजबूत समन्वय स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा है. एनडीए की कोशिश है कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में एकजुटता रहे. एनडीए में शामिल सभी दलों के बीच आपस में बेहतर तालमेल रहे है उसके लिए यह बड़ा कदम माना जा रहा है. बता दें बिहार में इसी साल अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें: स्टालिन, हेमंत, अखिलेश और प्रियंका गांधी भी पहुंचेंगीं बिहार, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
तेज प्रताप यादव का विरोधियों पर हमला, बोले- जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे
तेज प्रताप यादव का विरोधियों पर हमला, बोले- जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget