एक्सप्लोरर

स्टालिन, हेमंत, अखिलेश और प्रियंका गांधी भी पहुंचेंगीं बिहार, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में होंगे शामिल

कांग्रेस का दावा है कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यह यात्रा एक ‘‘ऐतिहासिक आंदोलन’’ बन गई है. विपक्षी पार्टी ने घोषणा की कि तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी इस यात्रा में भाग लेंगे.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा भी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में भाग लेंगे. कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि आने वाले दिनों में बिहार में राहुल गांधी की अगुवाई में जारी इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे. 

'यात्रा एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है'

कांग्रेस ने दावा किया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यह यात्रा एक ‘‘ऐतिहासिक आंदोलन’’ बन गई है. विपक्षी पार्टी ने यह भी घोषणा की कि तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी इस यात्रा में भाग लेंगे.

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चूंकि वोटर अधिकार यात्रा ‘वोट चोरी’ के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है, इसलिए आने वाले सप्ताह में ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस के प्रमुख नेता इस यात्रा में शामिल होंगे.’’

26 अगस्त को आएंगी प्रियंका गांधी

उन्होंने विभिन्न समय पर यात्रा में शामिल होने वाले कई नेताओं का कार्यक्रम भी साझा किया. वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘वोटर अधिकार यात्रा में 26 अगस्त को प्रियंका गांधी, 27 अगस्त को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे.’’

वोट अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी 26 अगस्त को आएंगी और सुपौल में यात्रा करेंगी. उसी दिन महिलाओं का त्योहार हरितालिका तीज व्रत है. महिला वोटरों को साधने की कोशिश होगी. वो सीतामढ़ी भी जाएंगी और मां जानकी मंदिर में पूजा भी करेंगी.

वेणुगोपाल ने कहा कि आने वाले दिनों में, सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे और यात्रा को और मजबूती प्रदान करेंगे.

ये भी पढ़ें: VIDEO: कटिहार में मछुआरे और मखाना किसानों से मिले राहुल-तेजस्वी, समस्याओं के बारे में जाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget