एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो नक्सली प्रमोद मिश्रा गिरफ्तार, काफी समय से NIA के रडार पर था

Gaya News: गया क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सली प्रमोद मिश्रा काफी समय से फरार चल रहा था. गया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है.

गया: पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies) की विशेष टीम ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा और सहयोगी अनिल यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. प्रमोद मिश्रा नक्सली संगठन में एक बड़ा नाम है. वर्षो तक जेल में रहने के बाद छूटने के बाद से वह अचानक गायब हो गया था. वहीं, इसकी गिरफ्तारी की सूचना गया के एसएसपी आशीष भारती ने गुरुवार को दी. पुलिस के इस कार्रवाई के बाद नक्सलियों में हड़कंप मच गया है.

प्रमोद मिश्रा कई कांडो में था वांछित अभियुक्त

गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गया के टिकारी अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नक्सली प्रमोद मिश्रा रहकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. सूचना के बाद गया की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की विशेष टीम ने छापेमारी कर कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार नक्सली कई कांडो में वांछित अभियुक्त है. दोनों नक्सलियों के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नक्सली प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी पुलिस बड़ी सफलता 

बताया जा रहा है कि औरंगाबाद स्थित कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा के आवास पर एनआईए की टीम ने पिछले मई 2023 को छापेमारी की थी, जिसके बाद गया जिले के बांकेबजार के असुराईंन गांव में नक्सली अनिल यादव के घर भी छापेमारी की गई थी. वहीं, नक्सली प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है. नक्सली प्रमोद मिश्रा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था. पुलिस के अनुसार नक्सली प्रमोद मिश्रा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. गिरफ्तार नक्सली प्रमोद मिश्रा से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर चिराग ने नीतीश-तेजस्वी सरकार को दिखाया आईना, कहा- 90 का दशक याद है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget