एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर चिराग ने नीतीश-तेजस्वी सरकार को दिखाया आईना, कहा- 90 का दशक याद है

Chirag Paswan Statement: लोक जनशक्ति रामविलास पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान गुरुवार को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर बयान दिया. इस दौरान महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा.

पटना: सदन में अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) के विरोध में लोक जनशक्ति रामविलास पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने गुरुवार को कहा कि यह पहला और अनोखा अविश्वास प्रस्ताव है जो सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों से मणिपुर की घटना पर बहस चल रही है, जो लोग मणिपुर की घटना पर आंसू बहा रहे हैं उन लोगों को बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अरवल की घटना पर क्यों चुप है? यह दोहरा चरित्र दर्शाता है. बिहार में यह लोग क्यों नहीं गए? दरभंगा क्यों नहीं गए? मुजफ्फरपुर क्यों नहीं गए? अरवल क्यों नहीं गए? देश के गृह मंत्री ने मणिपुर की घटना पर अपने पक्ष को खूबसूरती से रखा है. लोगों को 90 का दशक अभी भी याद है.

'विपक्ष ने आरोप प्रत्यारोप कर केवल समय को नष्ट किया है'

चिराग पासवान ने कहा कि बछवारा में 10 साल की बच्ची को  तेजाब छिड़क कर मार दिया गया और 10 फीट गड्ढे में उसे दफना दिया गया. मुजफ्फरपुर में भी उसी तरह दुष्कर्म करके लाश को दो टुकड़ों में काटकर अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया गया. विपक्ष वहां क्यों नहीं गया. नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग अपने गठबंधन को तो मजबूत करने के लिए तो गए, लेकिन ये लोग वैसे परिवारों से मिलने नहीं गए. मणिपुर समेत पूरे देश के लोग इस मामले में यह जानना चाहते हैं कि घटना को लेकर क्या कुछ कार्रवाई हुई है और क्या कठोर कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन विपक्ष ने इस घटना के समाधान पर चर्चा नहीं करना चाहता है. आरोप प्रत्यारोप कर केवल समय को नष्ट किया है. देश की जनता यह जानना चाहती है कि उनकी बेहतरी के लिए क्या कुछ किया जा रहा है.

विपक्ष पर साधा निशाना

एलजेपी आर के नेता विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग सिलेक्ट रिस्पांसिबिलिटी निभाते हैं. हकीकत है देश के किसी भी कोने में किसी भी मां-बेटी के साथ इस तरह की घटना हो रही है तो वह अक्षम है, वह काफी निंदनीय है, उसे कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता है और इसके लिए पूरे सदन को एकजुट होना होगा. बुधवार गृह मंत्री कह रहे थे पूरे सदन को एकजुट होना होगा. इसमें आइसोलेट करके आप नहीं चल सकते हैं. ऐसा नहीं की जहां आपकी सरकार है वहां की घटना को आप छुपा लेंगे और जहां दूसरे की सरकार है वहां की घटना को आप उठाएंगे. आपको चर्चा बंगाल, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान पर भी करनी होगी. यह देश एक है ऐसे टुकड़ों में बताकर आप आइसोलेट नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश की जनता का विश्वास हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के साथ है.

बिहार में 40 में 40 सीटों से एनडीए गठबंधन जीतेगा- चिराग   

चिराग ने कहा कि जमुई लोकसभा से चुनाव लड़ता हूं. मेरे पिता की कर्म भूमि हाजीपुर रही है. हर जिले में घूमता हूं. आज के युवा अपने देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में देखना चाहते हैं. 2047 में हमारे देश को एक विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं. इसको कोई पूरा कर सकता है तो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. वहीं, आगे नीतीश कुमार पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो बिल्कुल हारेंगे. वैसे भी नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने नकार दिया है. 2020 में उनकी पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी बन गई, जिसको बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है, उसको देश की जनता कैसे अपनाएगी. यह बहुत बड़ा सपना दिन में देख रहे हैं. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि 2024 में भी हम लोग पिछले बार से ज्यादा सीटों से जीतेंगे और बिहार में 40 में 40 सीटों से एनडीए गठबंधन जीतेगा. 

ये भी पढ़ें: Bihar Crime News: जेडीयू के पूर्व नेता के घर छापेमारी, हथियार-कारतूस मिले, ड्रग्स भी बरामद, पार्टी का झंडा लगा गाड़ी भी जब्त

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget