एक्सप्लोरर

Nawada News: स्कूल में खाना बनाने के दौरान रसोईया को सांप ने काटा, हाथ में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची महिला

नवादा के एक स्कूल में खाना बनाने के दौरान रसोईया को सांप ने काट लिया, जिसके बाद महिला ने सांप को पकड़ लिया और लेकर अस्पताल पहुंच गई. इससे डॉक्टर को इलाज करने में सुविधा हुई.

नवादा: जिले के नरहट थाना क्षेत्र के दाय बीघा गांव में एक महिला को सांप ने काट लिया, जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सबसे बड़ी बात यह रही कि सांप काटने के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से सांप को पकड़ लिया और उसे भी एक बोतल में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंच गई. ताकि सांप को देखकर डॉक्टर को इलाज करने में आसानी हो सके.

बताया जाता है कि दाय बीघा निवासी भोला रावत की पत्नी रूबी देवी उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दाय बीघा में रसोईया के पद पर कार्यरत है. गुरुवार को वह स्कूल के रसोई में खाना बना रही थी, तभी उसके हाथ में सांप ने काट लिया. सांप के काटने पर पहले तो महिला डर गई. फिर उसके बाद हिम्मत दिखाते हुए उसने सांप को पकड़ लिया. इसके बाद महिला के परिजन उसे सांप के साथ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav News: RJD सुप्रीमो के जल्द ठीक होने के लिए समर्थकों ने किया हवन-पूजन, दिल्ली एम्स में भर्ती हैं लालू यादव

महिला पूरी तरह से सुरक्षित

इस घटना के संबंध में ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि अच्छा हुआ कि पीड़ित महिला सांप को लेकर अस्पताल पहुंची. इससे महिला का इलाज करने में सहूलियत मिली और ये भी जानकारी मिली कि महिला को किसी जहरीले सांप ने नहीं काटा है. उन्होंने बताया कि महिला पूरी तरह से सुरक्षित है और उसका इलाज किया जा रहा है.

अस्पताल में देखने के लिए जमा हुई भीड़

वहीं, महिला द्वारा बोतल में सांप को बंद कर नवादा सदर अस्पताल ले जाते जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया. इसे देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई. फिलहाल, पूरे इलाके में महिला के बहादुरी की काफी चर्चा हो रही हैं. बताया जा रहा है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है और उसका इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: केंद्र में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पटना पहुंचे RCP सिंह, कहा- अपनी परिश्रम और ताकत से बनाई पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget