एक्सप्लोरर

नवादा में बेटे ने पिता को काट डाला, तलवार से हमला किया, मौके पर मौत, चौंका देगा हत्या का कारण

Nawada News: घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव की है. छोटे बेटे डब्लू कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई बबलू पिता को प्रताड़ित करता था. घटना के बाद से वह फरार है.

Nawada News: नवादा में एक बेटे ने सोमवार (07 जुलाई, 2025) की देर रात अपने पिता पर तलवार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव की है. मृतक की पहचान अनिल कुमार सिंह आजाद के रूप में हुई है. वे टीएस कॉलेज में चतुर्थ ग्रेड के कर्मचारी थे. उम्र 60 साल के आसपास होगी. घटना की वजह जो सामने आई है वह चौंका देने वाली है.

घटना के संबंध में अनिल कुमार सिंह के दूसरे बेटे (छोटा वाला) डब्लू कुमार ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए थे. अचानक पिता के चिल्लाने की आवाज आई तो वे कमरे से बाहर निकले. उन्होंने देखा कि उनका बड़ा भाई (बबलू कुमार) पिता पर तलवार से हमला कर रहा है. परिवार के लोगों को देखते ही बबलू तलवार लेकर फरार हो गया.

शरीर पर 6-7 जगह मिले वार के निशान

यह सब कुछ देख वे लोग अनिल कुमार सिंह को अस्पताल ले जाने की कोशिश करते कि उससे पहले ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक अनिल कुमार सिंह के शरीर पर 6-7 जगह तलवार से वार के निशान मिले हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन आरोपी बेटा बबलू घर छोड़कर फरार हो चुका था.

क्या है हत्या का कारण?

इस पूरे मामले में हत्या के कारण का जिक्र करते हुए छोटे बेटे डब्लू कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई बबलू पिता को प्रताड़ित करता था. पिता एक साल में रिटायर होने वाले थे. बबलू नॉमिनी में अपना नाम जुड़वाने की जिद करता था. इतना ही नहीं, पिता के पास जो भी पैसा आता था वह मांग लेता था. सोमवार की रात बबलू नशे की हालत में घर आया था. जब सब परिवार सो गया तो उसने यह कांड कर दिया.

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र पर हत्या का आरोप है. पुलिस ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया है. मृतक के शरीर पर तलवार के कई वार के निशान मिले हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget