एक्सप्लोरर

बिहार से बड़ी खबर: गोपाल खेमका हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, पटना सिटी का रहने वाला है उमेश

Gopal Khemka Murder Case: गिरफ्तार किए गए शूटर उमेश से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो उसने जुर्म कुबूल भी कर लिया है. हालांकि इस पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

Gopal Khemka Murder Case Accused Arrested: राजधानी के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में पटना पुलिस (Patna Police) को बड़ी सफलता मिली है. मामले की जांच कर रही टीम ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी की खबर सोमवार (07 जुलाई, 2025) की शाम मीडिया में आई है.

हत्या करने वाले इस मुख्य आरोपी का नाम उमेश बताया जा रहा है. वह पटना सिटी का रहने वाला है. उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल इस मामले पर पुलिस कुछ कहने से बच रही है. माना जा रहा है कि वरीय अधिकारी इस मामले में जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. पूछताछ के बाद हत्या के पीछे का कारण भी पता चल जाएगा.

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए शूटर उमेश से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो उसने जुर्म कुबूल भी कर लिया है. हालांकि इस पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि बाकी है. बताया जाता है कि पटना पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है. आईजी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में पटना पुलिस काम कर रही थी.

शूटर से पूछताछ के साथ उसकी निशानदेही पर पुलिस छापेमारी भी कर रही है. सुपारी किलर की पहचान उमेश उर्फ विजय कुमार के रूप में की गई है. उसकी निशानदेही पर दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. खबर लिखे जाने तक एसटीएफ की एक टीम बेऊर में थी.

गिरफ्तारी के लिए सुबह से मंडरा रही थी टीम

उमेश मालसलामी थाना क्षेत्र के सांवरिया गली का रहने वाला है. उसकी उम्र 40 से 45 साल के करीब होगी. सोमवार की दोपहर दो बजे से एसटीएफ और पुलिस उसके घर के पास मंडरा रही थी. शाम करीब छह बजे उसे गिरफ्तार किया गया है. 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बीते शुक्रवार की रात करीब 11.40 के आसपास गोपाल खेमका की अपार्टमेंट के गेट पर एक बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद पटना पुलिस के होश उड़ गए थे. अब जाकर सफलता मिली है. गौरतलब हो कि 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जमीन विवाद का कनेक्शन आ रहा था. माना जा रहा है कि इस केस में भी जमीन विवाद का ही कारण हो सकता है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget