एक्सप्लोरर

National Herald Case: सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर पटना में कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन, कहा- हम झुकेंगे नहीं...

Congress Protest in Patna: विरोध प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, प्रभारी भक्त चरणदास, पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद भी थे.

पटना: नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी ईडी की ओर से की जाने वाली इस पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है. पटना में कारगिल चौक से ईडी दफ्तर तक कांग्रेस ने गुरुवार को मार्च निकाला. विरोध प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, प्रभारी भक्त चरणदास, पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी थे.

अजीत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी से इस मामले में घंटों पूछताछ हुई थी. अब सोनिया गांधी से होगी. यह झूठा मामला है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फंसाने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस झुकेगी नहीं. डरेगी नहीं. संसद से सड़क तक लड़ाई जारी रहेगी. मोदी सरकार (Modi Government) की तानाशाही नहीं चलने देंगे. जनता भी समझ रही है कि फंसाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पुलिस मुख्यालय को क्यों लिखा पत्र? अनुरोध के साथ लिखी ये बात

'जानबूझकर किया जा रहा परेशान'

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने कहा कि सीबीआई, आईटी, ईडी जितनी भी जांच एजेंसियां हैं उसका केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है. विपक्षी दलों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर लगे आरोप बेबुनियाद और गलत हैं. महंगाई, बेरोजगारी, आतंकवाद के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार यह सब हथकंडे अपना रही है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से पूछताछ में ईडी को कुछ हासिल नहीं हुआ. सोनिया गांधी से भी पूछताछ में कुछ हासिल नहीं होगा. यह लोग बेकसूर हैं. बेवजह इन लोगों को निशाने पर लिया जा रहा है. विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार को अपनी मंशा में सफल नहीं होगी.

वहीं शकील अहमद से जब पूछा गया कि गुजरात दंगे के मामलों में नरेंद्र मोदी से जांच एजेंसियां घंटों पूछताछ करती थीं तब तो बीजेपी का कोई भी नेता सड़क पर प्रदर्शन नहीं करता था. इस पर शकील अहमद कोई सीधा जवाब नहीं दे पाए. खुलकर बोलने से बचते नजर आए.

राहुल गांधी से घंटों हो चुकी है पूछताछ

बता दें कि आठ जून को भी कांग्रेस अध्यक्ष को ईडी ने पेशी के लिए नोटिस जारी था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्हें 23 जून के लिए दोबारा समन जारी किया गया. ईडी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी नेशनल हेराल्ड केस में पांच दिनों तक कई सेशन में 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- Presidential Election Result 2022: जीत से पहले जीतन राम मांझी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा- मुबारक हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget