एक्सप्लोरर

JDU नेता नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए, पंक्ति सुनाते हुए कह गए बड़ी बात

Narendra Narayan Yadav: नरेंद्र नारायण यादव आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. बीते गुरुवार को नरेंद्र नारायण यादव ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था. 

पटना: जेडीयू नेता नरेंद्र नारायण यादव (Narendra Narayan Yadav) शुक्रवार (23 फरवरी) को निर्विरोध बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए. नरेंद्र नारायण ने सदन में इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर नरेंद्र नारायण ने कहा कि वह उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज यहां तक पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी का भी आभार जताया. विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के प्रति भी आभार व्यक्त किया.

उन्होंने एक पंक्ति सुनाते हुए कहा कि पंच न किसी का दोस्त होता है और न दुश्मन होता है. पंच के मुंह से जो वाणी निकलती है वह खुदा के मुंह से वाणी निकलती है. मैं इस आसन पर रहकर के पक्ष और विपक्ष की बातों को सुनकर दोनों को साथ लेकर सदन की कार्यवाही को बढ़ाने का काम करूंगा. उन्होंने सदन के सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि सार्थक बहस हो. जनता की समस्या उठे. सरकार उसका निराकरण करे. ये मेरी इच्छा रहेगी.

आगे नरेंद्र नारायण यादव ने संत कबीर की एक पंक्ति को सुनाया, कहा, "ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोय, औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए." सदन में इतना ही कहते हुए नरेंद्र नारायण यादव ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी वाणी को समाप्त कर दिया.

आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे नरेंद्र नारायण

बता दें कि जेडीयू के नेता महेश्वर हजारी ने बुधवार (21 फरवरी) को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे. इसके बाद बीते गुरुवार (22 फरवरी) को नरेंद्र नारायण यादव ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था. नरेंद्र नारायण यादव 1990 के दशक से मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने क्यों निकाली जन विश्वास यात्रा? BJP ने बताई वजह... RJD को लगी 'मिर्ची'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget