एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने क्यों निकाली जन विश्वास यात्रा? BJP ने बताई वजह... RJD को लगी 'मिर्ची'

Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और तेजस्वी यादव नहीं हैं. वह यात्रा पर निकल गए हैं. वह सवालों का सामना नहीं करना चाहते.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) पर निकले हैं. उनकी यह यात्रा ऐसे समय में है जब विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. इसकी वजह बताते हुए बीजेपी ने तंज कसा है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा है कि जब महागठबंधन की सरकार थी तब तेजस्वी यादव और आरजेडी कोटे के अन्य मंत्रियों ने गड़बड़ियां कीं. भ्रष्टाचार हुआ है. हमने जांच के आदेश हमने दिए हैं. विभागों में हुए कामकाज की हम समीक्षा कर रहे हैं. गड़बड़ियां पाई जा रही हैं.

विजय सिन्हा ने कहा कि जो गड़बड़ियां तेजस्वी ने की हैं उससे संबंधित सवालों का सामना उनको विधानसभा में करना पड़ता, प्रश्नों का बौछार हो जाता, वह सामना नहीं करना चाहते इसलिए विधानसभा के बजट सत्र में तेजस्वी नहीं आ रहे हैं और जन विश्वास यात्रा पर निकल गए हैं. यह यात्रा छलावा. धोखा है.

विजय सिन्हा बोले- 'कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा'

आगे विजय सिन्हा ने कहा कि नियमों के विपरीत जाकर इन लोगों ने महागठबंधन सरकार में काम किया था. गलत तरीके से ठेके दिए गए. कोई भ्रष्टाचारी बख्शा नहीं जाएगा. पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का आदेश है कि भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण रहना चाहिए.

आरजेडी ने कहा- 'किसी तरह की नहीं हुई गड़बड़ी'

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आरोपों पर आरजेडी तिलमिला उठी. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं इसलिए जनता के मुद्दों को लेकर जन विश्वास यात्रा के तहत लोगों के बीच जा रहे हैं इसलिए वह सदन नहीं आ रहे हैं. जनता की आवाज उठा रहे हैं. महागठबंधन सरकार में बतौर मंत्री तेजस्वी ने रोजगार देने का काम किया था. किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है.

बता दें कि विजय कुमार सिन्हा के पास कुल नौ मंत्रालय है. श्रम संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पथ निर्माण विभाग में महागठबंधन सरकार में हुए कामकाज की समीक्षा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- सिर्फ मंच पर ही नहीं दिखा ये शार्प शूटर, अकेले में तेजस्वी का स्वागत भी किया, क्या बोली RJD?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget