एक्सप्लोरर

Nand Kishore Yadav Nomination: नंद किशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के स्पीकर, दाखिल किया नामांकन, जानें क्या कहा

Nand Kishore Yadav: आज बिहार बजट सत्र का दूसरा दिन है. दोपहर दो बजे डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सदन में बजट पेश करेंगे. वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे.

पटना: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सोमवार (12 फरवरी) को विश्वास मत हासिल कर लिया था. सत्ता पक्ष को 129 वोट मिले थे. अब बिहार विधानसभा के स्पीकर बीजेपी से नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) होंगे. बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष के लिए नंद किशोर यादव ने आज मंगलवार (13 फरवरी) को नामांकन दाखिल किया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के अलावा एनडीए सरकार से जुड़े कई नेता मौजूद रहे. नंद किशोर यादव ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि इसकी प्रक्रिया 15 फरवरी को पूरी होगी. जब निर्वाचित हो जाएंगे तब आगे कुछ कहेंगे. हालांकि इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए नंद किशोर यादव ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद दिया. पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आभार जताया.

दरअसल आज बिहार बजट सत्र का दूसरा दिन है. दोपहर दो बजे डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सदन में बजट पेश करेंगे. वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे.

सोमवार को हटाए गए थे अवध बिहारी चौधरी

बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार (12 फरवरी) को पहले के विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. अविश्वास प्रस्ताव में 125 विधायकों ने उनके खिलाफ वोट किया था और अवध बिहारी चौधरी को हटाया गया था.

नंद किशोर यादव के बारे में जानिए

बीजेपी नेता नंद किशोर यादव लगातार सात बार पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से एमएल रहे हैं. उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष की अहम भूमिका भी निभाई है. पथ निर्माण मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं. पटना में जन्म हुआ है. मौजूदा वक्त में बीजेपी से विधायक हैं. 1978 में पटना नगर निगम का पार्षद चुने जाने के बाद से उनका सियासी करियर आगे बढ़ा. अब वे बिहार विधानसभा में स्पीकर की जिम्मेदारी निभाएंगे.

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2024: JDU नेता और CM नीतीश कुमार के करीबी संजय कुमार झा जाएंगे राज्यसभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget