एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से फेंका, 4 महीने पहले किया था प्रेम विवाह, पटना के रहने वाले हैं दोनों

Crime News: घटना बीते शनिवार (10) की है. दो दिन बाद महिला जब होश में आई तो उसने नंबर बताया जिसके आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया. घटना के बाद महिला का भाई और उसकी मां नालंदा पहुंचे हैं.

नालंदा: बिहार के नालंदा में चलती ट्रेन से एक पति ने अपनी पत्नी को बाहर फेंक दिया. महिला बीते शनिवार (10 जून) की रात भागन बिगहा ओपी थाना इलाके के मोरा तालाब रेलवे लाइन के किनारे से जख्मी हालत में मिली थी. होश आने पर दो दिन बाद बीते सोमवार (12 जून) को उसकी पहचान हो सकी. जब ट्रेन जा रही थी तो ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ी थी. फिर पुलिस को सूचना दी गई थी. होश में आने के बाद महिला ने अपने परिजन का नंबर बताया जिसके बाद उसके भाई ने पूरी कहानी बताई.

महिला को पुलिस ने जख्मी हालत में एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराने के बाद इलाज कराया लेकिन इतनी बुरी तरह से जख्मी थी कि वह नाम-पता नहीं बता पा रही थी. फिर शनिवार की रात ही महिला को बिहार शरीफ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजन का नंबर मिलने के बाद पुलिस ने उसके आधार पर परिजनों से संपर्क किया. महिला की पहचान पटना सिटी के मालसलामी थाना इलाके के शरीफगंज गांव के रहने वाले स्व. रघुनाथ प्रसाद की पुत्री बबली कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई.

पुलिस ने दी सूचना तो मां और भाई पहुंचे नालंदा

जख्मी महिला के भाई संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम मालसलामी थाने की पुलिस द्वारा सूचना मिली कि आपकी बहन ट्रेन से गिर गई है. वह बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती है. सूचना के बाद वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे. भाई संजीव कुमार ने बताया कि उसने जब अपनी बहन से पूछा तो पता चला कि उसके पति मणि कुमार ने ट्रेन से धक्का दे दिया था. भाई ने यह भी बताया कि मणि कुमार से उसकी बहन ने चार महीने पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था. मणि कुमार भी शरीफगंज मोहल्ले का रहने वाला है.

क्या कहती है पुलिस?

भागन बिगहा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि एक महिला चलती ट्रेन से गिर गई है. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और महिला का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब महिला जख्मी हालत में मिली तो वह बेहोश थी. कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी.

जब बबली कुमारी के परिजन अस्पताल आए तो उनसे पूछताछ और जानकारी लेने के लिए सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी भी पहुंचे. जख्मी महिला के भाई ने डीएसपी को पूरी बात बताई. फिलहाल जख्मी महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी.

यह भी पढ़ें- Santosh Manjhi Resign: संतोष मांझी को विरासत में मिली राजनीति, 2018 में MLC तो 2020 में बन गए मंत्री, जानिए A टू Z

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget