एक्सप्लोरर

Santosh Manjhi Resign: संतोष मांझी को विरासत में मिली राजनीति, 2018 में MLC तो 2020 में बन गए मंत्री, जानिए A टू Z

Santosh Manjhi Profile: संतोष मांझी मगध यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुके हैं. 10 फरवरी 1975 को संतोष मांझी का जन्म हुआ है. राजनीतिक करियर बहुत कम दिनों का है.

पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार (Bihar Government) के मंत्री संतोष मांझी (Santosh manjhi) ने मंत्री पद से मंगलवार (13 जून) को इस्तीफा दे दिया है. वह जीतन राम मांझी के बड़े बेटे हैं. संतोष मांझी के इस्तीफे से किसका क्या फायदा और क्या नुकसान हो सकता है यह तो वक्त बताएगा, लेकिन सबसे पहले जान लीजिए कि संतोष मांझी कौन हैं. संतोष मांझी को विरासत में राजनीति मिली है. 2018 से उन्होंने बिहार की राजनीति में कदम रखा है.

10 फरवरी 1975 को संतोष मांझी का जन्म हुआ है. राजनीतिक करियर बहुत कम दिनों का है. संतोष मांझी मगध यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुके हैं. राजनीति शास्त्र की पढ़ाई की है. सात मई 2018 को एमएलसी बनने के बाद पहली बार 16 नवंबर 2020 में उन्हें मंत्री बनाया गया था. लघु सिंचाई एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री के रूप में उन्होंने पदभार ग्रहण किया था.

इसी साल बने हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

9 अगस्त 2022 को नीतीश कुमार एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हुए. इसमें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी नीतीश कुमार के साथ रही और संतोष मांझी ने दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली. इसी साल (2023) उन्हें अपनी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.

संतोष मांझी की पहचान मुख्य रूप से जीतन राम मांझी के बेटे के रूप में रही है. जीतन राम मांझी चार दशक से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. जीतन राम मांझी बिहार विधान सभा, बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं. बिहार सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा 20 मई 2014 से 20 फरवरी 2015 तक बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.

जीतन राम मांझी ने कब बनाई पार्टी?

मुख्यमंत्री के पद से हटने के बाद जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार की पार्टी छोड़ दी और अपनी अलग पार्टी बनाई जिसका नाम रखा 'हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा'. 2015 में हुए चुनाव में जीतन राम मांझी ने अकेले अपनी जीत दर्ज कराई थे, लेकिन 2020 में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से चार विधायक जीत कर आए थे. इनमें इमामगंज विधानसभा से जीतन राम मांझी के अलावा सिकंदरा विधानसभा से प्रफुल्ल कुमार मांझी, टेकारी विधानसभा से अनिल कुमार और बाराचट्टी विधानसभा से ज्योति देवी ने चुनाव जीता था. अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी हैं.

यह भी पढ़ें- Upendra Kushwaha Reaction: संतोष मांझी के इस्तीफे से बिहार में बढ़ी हलचल, उपेंद्र कुशवाहा ने बता दिया आगे का 'सीन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget