एक्सप्लोरर

Nalanda Murder: मुर्गी फार्म में नाबालिग की गला रेतकर हत्या, दोपहर में खाने के लिए बुलाने आए पिता के उड़ गए होश

Nalanda Murder News: यह मामला नालंदा के दीपनगर थाना इलाके के काको बीघा गांव का है. घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नालंदा: दीपनगर थाना इलाके के काको बीघा गांव में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े अपराधियों ने मुर्गी फार्म में सो रहे 17 वर्षीय एक नाबालिग की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधी बेखौफ होकर भाग निकले. हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक का पिता मुर्गी फार्म में अपने बेटे को देखने आया तब देखा कि मुर्गी फार्म में मुर्गी के बीचों-बीच पुत्र पड़ा हुआ है फिर उसने देखा कि उसका गला रेता हुआ था, तब हत्या का खुलासा हुआ.

घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवक की पहचान दुलारचंद यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. हत्या की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों लोग देखने के लिए पहुंच गए. स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई फिर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. हालांकि अभी तक हत्या किस वजह से हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है, मगर परिवारवालों ने आरोप लगााया कि अपने परिवार के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. 

निर्मम तरीके से हत्याकर बदमाश फरार 

मृतक के पिता दुलारचंद यादव ने बताया कि पुत्र को मुर्गी फार्म में रहने के लिए कहकर हम घर चले गए. दोपहर में पुत्र को खाना खाने के लिए मुर्गी फार्म बुलाने आए तो देखा कि बेटे के गले से खून निकल रहा है, पास जाकर देखा तो बेटे का गला रेता हुआ था. बेटे की निर्मम तरीके से हत्याकर बदमाश फरार हो गए थे. इस हत्या के बाद मृतक के परिवारवालों में काफी आक्रोश है. इन्होंने यह भी बताया कि अपने ही परिवार के सदस्य ने अपराधियों द्वारा कराया है. पुलिस सही ढंग से जांच करेगी तो अपराधी पकड़ा जाएगा.

 सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है पुलिस

सदर डीएसपी डॉक्टर शिवली नोमानी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस पहुंची थी. जांच के लिए हम खुद वहां घटनास्थल पर पहुंचे. बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस जल्द से जल्द उन बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी. मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है. अभी तक परिवार वालों ने स्पष्ट रूप से घटना को अंजाम देने के पीछे की कहानी नहीं बताई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. 

इसे भी पढ़ें: Santosh Manjhi Resign: BJP को मांझी के फैसले का इंतजार, निखिल आनंद ने बताया क्यों नाराज थे CM नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget