एक्सप्लोरर

बिहार: मुजफ्फरपुर में रेप के आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस... तुरंत कर दिया सरेंडर

Muzaffarpur Bulldozer Action: 31 मई की रात तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से रेप हुआ था. इस घटना के बाद से आरोपी फरार था. बुलडोजर की कार्रवाई देख उसने सरेंडर किया है.

Muzaffarpur Rape Case Bulldozer Action: बिहार में एक बार फिर बुलडोजर का खौफ दिखा है. मुजफ्फरपुर में रेप कांड में फरार एक आरोपी मुकेश कुमार राय के घर जब गुरुवार (05 जून, 2025) को बुलडोजर चलने लगा तो उसने खुद सरेंडर कर दिया. मामला तुर्की थाना क्षेत्र का है. 31 मई की रात तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ था. इस घटना के बाद से आरोपी मुकेश कुमार राय फरार था. 

फरार आरोपी की जब गिरफ्तारी नहीं हुई तो इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से आदेश लिया और बुलडोजर वाली कार्रवाई शुरू कर दी. गुरुवार को बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंची पुलिस ने पहले गेट को तोड़ा. इसके बाद कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की गई. सामान जब्त होने लगा तो परिजनों ने आरोपी को खुद ही पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान आरोपी के परिवार द्वारा सड़क की जमीन पर बनाए गए ढाबे का हिस्सा भी बुलडोजर से गिरा दिया गया.

तीन पुलिसकर्मियों को किया जा चुका है सस्पेंड

बता दें कि इस पूरे मामले में पीड़िता के पिता के आवेदन पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया था. एक जून को पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया था. इस मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि इन पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई नहीं की थी. प्राथमिकी दर्ज करने में देरी भी की थी. निलंबित पुलिसकर्मियों में तुर्की थाने के एसएचओ प्रमोद कुमार सिंह, मंजर आलम (उप निरीक्षक) और मोहम्मद फरीदी (सहायक उप निरीक्षक) शामिल हैं.

दूसरी ओर पुलिस की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि घटना में संलिप्त नामजद अभियुक्त की परफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. गिरफ्तारी के भय से वो लगातार फरार चल रहा था. इसके बाद गुरुवार को कांड के नामजद अभियुक्त मुकेश कुमार राय के घर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई. अंत में उसने सरेंडर किया.

यह भी पढ़ें- Bakrid 2025: बकरीद को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट, आज शाम से गांधी मैदान में प्रवेश बंद, हेल्पलाइन नंबर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget