एक्सप्लोरर

Bakrid 2025: बकरीद को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट, आज शाम से गांधी मैदान में प्रवेश बंद, हेल्पलाइन नंबर जारी

Bakrid 2025: बकरीद को लेकर पटना के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडलवार तैयारियों की समीक्षा की है. जानिए क्या कुछ दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

Bakrid 2025: बकरीद को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. बुधवार (04 जून, 2025) को पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी अवकाश कुमार ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बैठक की. इस दौरान पदाधिकारियों से डीएम व एसएसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी निगरानी रखें. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखें. अफवाहों का त्वरित खंडन करें.

बता दें कि कि इस वर्ष ईद-उल-जोहा (बकरीद) 7 जून को मनाए जाने की संभावना है. बैठक में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडलवार तैयारियों की समीक्षा की. जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बकरीद के अवसर पर नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा गया कि बकरीद पर गांधी मैदान में नमाज अदा की जाती है जिसमें काफी संख्या में लोग भाग लेते हैं. प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर गांधी मैदान में गुरुवार (05 जून, 2025) की शाम से पर्व की समाप्ति तक आम लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

गांधी मैदान में किस गेट से कर सकेंगे एंट्री?

कहा गया कि बकरीद के दिन वाहनों के साथ आने वाले नमाजियों के वाहनों का प्रवेश गेट नं. 5 एवं 10 से होगा. इसके नजदीक ही मैदान के अंदर पार्किंग की व्यवस्था है. पैदल आने वाले नमाजियों का प्रवेश गेट नं. 5, 6, 7, 8, 9 एवं 10 से होगा. जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को बकरीद के दिन गांधी मैदान में प्रवेश एवं निकास को सुचारू रखने का निर्देश दिया.

पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिया गया है कि पार्किंग स्थल चिह्नित करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. बकरीद के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए गांधी मैदान में डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एंबुलेंस सिविल सर्जन प्रतिनियुक्त करेंगे. अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.

नोट कर लें नियंत्रण कक्ष का नंबर

जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर को जारी किया गया है. किसी भी प्रकार की सूचना 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) या डायल-112 पर दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: आज दरभंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, CM के पहुंचने से पहले आनंद मोहन ने की बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget