एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 100 रुपये के लिए बेटी की हत्या, शराबी पिता ने दाब उठाया और काटा दिया गला

Father Killed Daughter: पूरा मामला जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के सहमलवा गांव का है. पुलिस ने आरोपित पिता गोनू भगत को गिरफ्तार कर लिया है.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नशेड़ी बाप ने अपनी बेटी का दाब से गला काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना छठ के दिन रविवार शाम की है. पुलिस ने आरोपित गोनू भगत को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के पीछे 100 रुपये को लेकर विवाद की बात कही जा रही है. पूरा मामला जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के सहमलवा गांव का है. रविवार की शाम घटना को अंजाम देने के बाद गोनू भगत फरार हो गया था.

बताया जाता है कि रविवार को बेटी से पिता ने 100 रुपये मांगे थे. इसी को लेकर कहासुनी हो गई थी. घटना को लेकर गोनू की पत्नी ने बताया है कि अक्सर उसका पति शराब के नशे में रहता था. उस दिन बेवजह लड़ाई झगड़ा करने लगा और मारपीट भी की. उनकी बेटी खुशी (करीब 14 से 15 साल उम्र) ने इसका विरोध किया तो इसी बात को लेकर दोनों पिता-बेटी में कहासुनी होने लगी. इसके बाद तो आरोपी ने दाब उठाया और अपनी बेटी के गले पर जोरदार वार कर दिया जिससे उसका गला कट गया. आंगन में खून पसर गया. उसकी मां चीखने लगी तो आरोपित गोनू भगत वहां से भाग निकला.

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरूराज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे. परिजन से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. हालांकि आरोपित गोनू भगत के नशे में होने के सवाल पर बरूराज थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

एसएचओ राजकुमार ने आगे कहा कि मामला पारिवारिक कलह का है. बरूराज थाने की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित गोनू भगत को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे के सामान को बरामद कर लिया गया है. परिजन के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- Arrah News: छठ पूजा के बाद आरा में दो पक्षों के बीच मारपीट, गोली लगने से एक शख्स की मौत, दो लोग जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget