एक्सप्लोरर

Musafir Paswan Death: मुकेश सहनी की पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान का निधन, मुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने जताया दुख

मुसाफिर पासवान बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट से विधायक थे. 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की पार्टी वीआईपी से उन्हें टिकट मिला था.

पटनाः विकासशील इंसान पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान (VIP MLA Musafir Paswan) का निधन हो गया है. उन्होंने बुधवार की देर रात दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में अंतिम सांस ली. मुसाफिर पासवान बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट से विधायक थे. 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की पार्टी वीआईपी से उन्हें टिकट मिला था. इधर उनके निधन के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने दुख जताया है.

मुसाफिर पासवान के निधन की जानकारी वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने सोशल मीडिया पर भी दी है. उन्होंने लिखा, “अब हमारे बीच मुसाफिर पासवान जी नहीं रहे. मुसाफिर जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उनका इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था. हम सभी ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया. मुसाफिर जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. उनका निधन पूरे बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है.”

यह भी पढ़ें- PM Garib Kalyan Anna Yojana: जानिए- 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' से कितने करोड़ बिहारवासियों को होगा फायदा

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताते हुए कहा कि कुशल राजनेता और समाजसेवी थे. वे अपने क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे. उनके निधन से मैं मर्माहत हूं. उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. मुसाफिर पासवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. नीतीश कुमार ने कहा कि फोन पर उनके बेटे अमर पासवान से बातचीत कर सांत्वना भी दी है.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी शोक जताया है. उन्होंने कहा कि मुसाफिर बाबू की कमी हमेशा खलेगी. उनकी पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भी शोक जताया है.

उधर, वीआईपी पार्टी से विधायक रहे मुसाफिर पासवान के निधन के चलते आज नेशनल ई-विधानसभा कार्यक्रम स्थगित हो गया है. विधान परिषद में 11:30 बजे यह कार्यक्रम था. सीएम नीतीश के द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन होना था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: छह टन की लालटेन के उद्घाटन पर क्या बोले लालू प्रसाद यादव? तेजस्वी यादव ने CM  नीतीश कुमार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget