एक्सप्लोरर

Bihar News: छह टन की लालटेन के उद्घाटन पर क्या बोले लालू प्रसाद यादव? तेजस्वी यादव ने CM  नीतीश कुमार को घेरा

लालू यादव ने आरजेडी कार्यालय में बुधवार को लालटेन का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने कृषि कानून वापस लिए जाने पर कहा कि यह किसानों की जीत है. अहंकार की हार हुई है.

पटनाः आरजेडी कार्यालय में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के हाथों बुधवार को लालटेन का अनावरण किया गया. किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लालू यादव करीब चार साल बाद आरजेडी कार्यालय पहुंचे. इस दौरान तेजस्वी यादव समेत आरजेडी से जुड़े विधायक, नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. लालटेन के अनावरण के बाद लालू यादव ने कहा कि आज किसानों की जीत हुई है और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की हार हुई है, अहंकार की हार हुई है.

लालू यादव ने कहा कि जब तक समर्थन मूल्य किसानों के मानक अनुसार निर्धारित नहीं होगा तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है. हमें लड़ना है. इस लड़ाई को लड़ते रहना है. उन्होंने कहा कि आज सब गरीब आदमी एकजुट है. चुनाव में तेजस्वी यादव ने मेहनत किया साथ ही आप लोगों ने मेहनत किया. लालटेन रोशनी का चिह्न है. उन्होंने कहा कि जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बन जाता तो किसानों का आंदोलन वापस नहीं लेने का निर्णय सही है.

यह भी पढ़ें-  Bihar News: पटना में JDU के युवा नेताओं ने रेत से बनाई नीतीश कुमार की कलाकृति, लिखा- ‘15 साल-बेमिसाल’

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

इधर कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के 15 साल बेमिसाल कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि किस बात का बेमिसाल? पुलिस जज की पिटाई कर रही और जनता पुलिस को पीट रही है, फिर किस बात में बेमिसाल? 15 सालों में 75 घोटाले हुए हैं. अगर 15 साल बेमिसाल होता तो अपने दम पर सरकार में आते. तेजस्‍वी यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस सरकार को उखाड़ फेंकना है. जनता हमारे साथ है. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि बहन राजलक्ष्मी के जन्मदिन के मौके पर चार जून को आरजेडी को चुनाव चिह्न के रूप में लालटेन मिली थी. आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) के प्रस्ताव पर कार्यालय परिसर में लालटेन लगाने का निर्णय लिया गया.

गजब की है लालटेन

बता दें कि पार्टी कार्यलय में छट टन की खास लालटेन लगी है. इस स्पेशल लालटेन की तैयारी पार्टी कार्यालय में काफी दिनों से हो रही थी. पार्टी कार्यालय में ही इसे असेंबल किया गया था. यह लालटेन पार्टी कार्यालय में दिन-रात जलेगी. वहीं, ईंधन के रूप में गैस का इस्तेमाल होगा. बुझने से पहले लालटेन में गैस अपने आप भर जाएगी. इसे राजस्थान से मंगाया गया है.

यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी की पार्टी ने कहा- हरिभूषण ठाकुर को जेल भेजें नीतीश कुमार, BJP विधायक पर लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget