एक्सप्लोरर

बिहारः बांका में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शव को नहर के किनारे फेंका

Bihar Crime: बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के बलारपुर गांव की घटना, खाना खाने के बाद सोने गया था युवक.मृतक शंकर चौधरी की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, सभी आरोपी मौके से फरार.

बांका: बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के बलारपुर गांव में गुरुवार की देर रात धारदार हथियार से काटकर एक 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई. शुक्रवार की सुबह शव को नहर के किनारे से बरामद किया गया. मृतक की पहचान शंकर चौधरी के रूप में की गई. इस मामले में उसकी पत्नी ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया है.

पत्नी शोभा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद उसके पति शंकर चौधरी गांव के बाहर मुर्गी फार्म में सोने के लिए चले गए थे. इसी बीच गांव के ही पंकज चौधरी, दिलीप चौधरी और सोनी चौधरी ने पिटाई की और धारदार हथियार से हत्या कर दी. शव को गांव के बाहर एक नहर के किनारे फेंक दिया गया. शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. इसके बाद इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी हुई.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव क्षत-विक्षत पड़ा था. रोते-बिलखते परिजनों ने घटना की जानकारी बाराहाट थाने की पुलिस को दी. मौके पर बाराहाट थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर अपने दल बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को बाराहाट थाने लाया. यहां से कुछ प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया.

नामजद आरोपित घर छोड़कर फरार

शंकर चौधरी की पत्नी का कहना है कि दो महीने पहले पंकज चौधरी, दिलीप चौधरी, सोनी चौधरी से कुछ झड़प हुई थी. उस क्रम में ही जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. दो दिन पूर्व ही इन लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज भी की थी. मृतक के परिजन नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर ने बताया कि आवेदन के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तारी को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल से लेकर थाना तक कैंप करते हुए पर्यवेक्षण कर रहे हैं.

इनपुट : (कुमुद रंजन राव)

यह भी पढ़ें- 

बिहारः रोहतास में डॉक्टर और उसके गुर्गों ने मुखिया के घर पर किया हमला, फायरिंग से दहल उठा इलाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget