एक्सप्लोरर

Munger News: एक तस्वीर यह भी! कोई कॉलेज की छत पर तो कोई बरामदे में बैठा, मुंगेर में इस तरह हो रही स्नातक की परीक्षा

Bihar Education System: मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से 25 सितंबर को  बीए की परीक्षा आयोजित की गई थी. अब परीक्षा की कई तस्वीर सामने आई हैं जो चौंकाने वाली हैं.

मुंगेर: बिहार में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीरें फिर से सामने आई हैं. मुंगेर में में कोई छत पर तो कोई बरामदे में बैठकर परीक्षा दे रहा है. तस्वीर सामने आने के बाद एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. यह तस्वीरें आरएस कॉलेज तारापुर की हैं. शिक्षक की जगह एनसीसी कैडेट्स परीक्षा संचालन में मदद कर रहे हैं. मंगलवार (26 सितंबर) से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बताया जाता है कि सोमवार (25 सितंबर) को संचालित की गई स्नातक पार्ट एक एवं दो के सब्सिडियरी पेपर की परीक्षा थी. पहले यहां रामधनी भगत कॉलेज का सेंटर था जिसमें लगभग 700 परीक्षार्थी थे. परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले यहां हरि सिंह कॉलेज का सेंटर दे दिया गया. इसमें 900 परीक्षार्थी हैं. इस सेंटर पर कुल 1500 विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही है. बेंच डेस्क उतनी संख्या में उपलब्ध नहीं है. यह जानते हुए भी परीक्षा नियंत्रक डॉ. रामाशीष पूर्वे ने यहां सेंटर दे दिया.

Munger News: एक तस्वीर यह भी! कोई कॉलेज की छत पर तो कोई बरामदे में बैठा, मुंगेर में इस तरह हो रही स्नातक की परीक्षा

विषम परिस्थिति में हुई परीक्षा

वहीं तस्वीर वायरल होने के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. रामाशीष पूर्वे ने आरएस कॉलेज पहुंचकर जांच पड़ताल की. परीक्षा नियंत्रक डॉ. रामाशीष पूर्वे ने बताया कि विषम परिस्थिति में यह परीक्षा ली जा रही है. पहले हरि सिंह महाविद्यालय का सेंटर नरेंद्र सिंह कॉलेज में पड़ा था और 25 से परीक्षा शुरू होनी थी लेकिन 23 को पत्र प्राप्त हुआ है कि हम सेंटर नहीं लेंगे. इससे पहले हम लोगों ने गंगा देवी में सेंटर दिया था, लेकिन छात्रों के विरोध के बाद वहां से चेंज करना पड़ा. कॉलेज में बरामदा इतना लंबा चौड़ा दिया गया है तो हम लोगों को इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं है.

Munger News: एक तस्वीर यह भी! कोई कॉलेज की छत पर तो कोई बरामदे में बैठा, मुंगेर में इस तरह हो रही स्नातक की परीक्षा

एनसीसी कैडेट्स ने किया विक्षक का कार्य

वहीं एनसीसी कैडेट्स द्वारा विक्षक का कार्य करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कॉपी वितरण करने का अधिकार उन्हें नहीं है, लेकिन भारत सरकार से अधिकार मिला हुआ है कि शांति व्यवस्था कायम करना है. ऐसे में एनसीसी के छात्रों को लगाया गया है. मुंगेर विश्वविद्यालय के कॉलेज में कदाचार मुक्त परीक्षा चल रही है. बता दें कि यही हाल टेटिया बंबर स्थित जगन्नाथ प्लस टू उच्च विद्यालय की थी.

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap News: 'मैं चारा चोर का बेटा नहीं...', यूट्यूबर मनीष कश्यप पर फिर मामला दर्ज, 4 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget