एक्सप्लोरर

सिगरेट न लाने पर मासूम को गोली मारने वाले अपराधी से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

Munger News: पटना की पुलिस ने एक बदमाश को बीते गुरुवार को गिरफ्तार कर मुंगेर की पुलिस को सौंपा था. इसके बाद आरोपी रात में फरार हो गया था. अब मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar News: बिहार के मुंगेर में शुक्रवार (21 फरवरी) की सुबह एक बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश नीतीश कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पुलिस से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिया है. 

आठ साल के बच्चे को मारी गई थी गोली

दरअसल सात जनवरी को मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सिगरेट लाने से मना करने पर आठ साल के एक बच्चे के सिर में पड़ोसी नीतीश कुमार ने गोली मार दी थी. परिवार वाले बच्चे को आनन-फानन में धरहरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. गोली लगने से बच्चे की दाईं आंख का हल्का हिस्सा बाहर निकल गया था. उसी समय से पुलिस आरोपित नीतीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. घटना के बाद आरोपी का पूरा परिवार घर बंद कर फरार हो गया था. 

थाने से फरार हो गया था अपराधी

इस पूरे मामले में 20 फरवरी की शाम को पटना की पुलिस ने नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर धरहरा थाने को सुपुर्द किया था. इसके बाद गुरुवार की रात को नीतीश पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस के हाथ-पैर फूल गए. नीतीश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रात भर छापेमारी करती रही. इसी बीच शुक्रवार की सुबह चार बजे के करीब धरहरा थाना क्षेत्र के मुरक्कटा स्थान (जसीडीह) में नीतीश के छुपे होने की सूचना मिली. पुलिस ने नीतीश को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नीतीश के पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया. 

नीतीश के दाएं पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में नीतीश को दाएं पैर में गोली लग गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि आज (शुक्रवार) सुबह अपराधी और धरहरा थाना पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस को कोई क्षति नहीं पहुंची है, लेकिन अपराधी के पैर में गोली लगी है. पुलिस निगरानी में उसका मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: बिहार में स्कूलों के निरीक्षण को लेकर जारी हो गया बड़ा वाला फरमान, पढ़ लें ACS एस सिद्धार्थ का ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget