एक्सप्लोरर

Voter List Verification: वोटर लिस्ट वेरीफिकेशन पर बरसे सहनी, 2024 चुनाव पर उठाए सवाल, NDA सांसदों से मांगा इस्तीफा

Mukesh Sahani: मुकेश सहनी ने कहा कि संविधान में जनता को मालिक बनाया गया है, लेकिन आज जनता को बताने के लिए कहा जा रहा है कि वे बताएं कि वह भारत के नागरिक हैं.

Mukesh Sahani News: भारत निर्वाचन आयोग की आदेश पर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटर पुनर्निरक्षण का काम तेजी से चल रहा है, तो विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रही है. कांग्रेस और आरजेडी लगातार जहां बयानबाजी कर रही है, तो महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) भी केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि इससे साफ दिख रहा है कि राजनीति का वर्गीकरण और बजारीकरण किया जा रहा है.

सहनी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

वहीं उन्होंने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव पर भी बड़ा सवाल खड़े कर दिए हैं. मुकेश सहनी ने मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजनीति को बाजारीकरण किया जा रहा है.

संविधान में जनता को मालिक बनाया गया है, लेकिन आज जनता को बताने के लिए कहा जा रहा है कि वे बताएं कि वह भारत के नागरिक हैं. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इसी मतदाता सूची के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव हुआ था. तो जब पहले से बना हुआ वोटर लिस्ट गलत था तो एनडीए के जीते सांसद इस्तीफा दें. यह जो अभी किया जा रहा है या पूरी तरह लोकतंत्र की हत्या है.

पीएम मोदी एवं बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं के बिहार आगमन पर मुकेश सहनी ने कहा कि केंद्र के नेता आएं, लेकिन इस बार के चुनाव में बिहार के लोग झांसे में नहीं आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि बिजेपी कभी नहीं चाहती है कि अति पिछड़ा आगे बढ़े, वे पिछड़े को पिछड़ा बनाये रखना चाहते हैं, लेकिन आने वाले चुनाव में वीआईपी आधी सीटों पर अति पिछड़े समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाएगी. महागठबंधन सभी 243 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है. हम सभी लोग मिलकर लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि जहां जो भी अच्छा उम्मीदवार होगा, उसे चुनाव मैदान में उतारा जाएगा.

विकासशील इंसान पार्टी का मिलन समारोह

दरअसल पटना के एक होटल में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के जरिए आयोजित मिलन समारोह हुआ, जिसमें भागलपुर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह अपनी पत्नी और भागलपुर की पूर्व मेयर सीमा साह के साथ वीआईपी में शामिल हो गए. उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की. वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी में आने वाले सभी लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: 2 जुलाई को पटना में सड़कों पर उतरेंगे छात्र, चुनावी वर्ष में डोमिसाइल नीति की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget