एक्सप्लोरर

पवन सिंह को BJP से निकाले जाने पर मुकेश सहनी का बड़ा खुलासा, उपेंद्र कुशवाहा को लेकर ये कहा?

Mukesh Sahani News: मुकेश सहनी ने दावा किया है कि पवन सिंह चुनाव जीत जाएंगे तो बीजेपी कहेगी कि वह फिर से पार्टी जॉइन कर लें. उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी ठिकाने लगा देगी.

Mukesh Sahani: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के खिलाफ पार्टी ने एक्शन लेते हुए बुधवार (22 मई) को बाहर का रास्ता दिखा दिया. पार्टी ने पत्र जारी करते हुए यह कहा है कि पवन सिंह जो काम कर रहे हैं वह दल विरोधी है. काराकाट से वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है. इस पूरी कार्रवाई पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कुशवाहा पर हमला करते हुए बड़ा खुलासा किया है.

...तो ऐसे होगी पवन सिंह की बीजेपी में वापसी?

मुकेश सहनी ने पवन सिंह को बीजेपी से निष्कासित किए जाने पर कहा कि यह बीजेपी का दिखावा है. बीजेपी की चाल है. बीजेपी उपेंद्र कुशवाहा को ठिकाना लगाएगी. पवन सिंह जब चुनाव जीतेंगे तो उनको कहेगी कि बीजेपी जॉइन कर लीजिए. उपेंद्र कुशवाहा भी ठिकाने लग जाएंगे और पवन सिंह बीजेपी में आ जाएंगे.

'चिराग पासवान को भी बीजेपी ने ठिकाने लगा दिया'

वीआईपी सुप्रीमो ने कहा कि चिराग पासवान को भी भारतीय जनता पार्टी ने ठिकाने लगा दिया है. चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव हार रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री ने ही कहा था कि हम इनको जिताने नहीं आए हैं. हम रामविलास पासवान का कर्ज उतार रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. प्रधानमंत्री पहले अपना वादा पूरे करने के बारे में बताएं.

मेरी सुरक्षा वापस ले ली गई: मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी यहीं नहीं रुके. उन्होंने अपनी पीड़ा बताई. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमको भी ठिकाने लगाने की कोशिश की, हमको सरकार से बाहर कर दिया. मेरे विधायकों को तोड़ लिया. हमने आईना दिखाया था. मेरी सुरक्षा वापस ले ली गई.

बता दें कि पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा प्रत्याशी हैं. वहीं महागठबंधन से राजाराम कुशवाहा मैदान में हैं. इस सीट पर अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने किया निष्कासित, काराकाट से लड़ रहे हैं पार्टी के खिलाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget