एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: नवादा को मिलने जा रहा है वंदे भारत एक्सप्रेस, विवेक ठाकुर ने बताया विकास का पूरा रोडमैप

Nawada News: देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 सितंबर को शुरू होगी और नवादा में रुकेगी. इसके साथ ही सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा-जमुई रेलवे ओवरब्रिज स्वीकृति मिल गई है.

Vande Bharat Express: नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि 15 सितंबर को देवघर से वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस वंदे भारत एक्सप्रेस का नवादा में ठहराव होगा. एक्सप्रेस के ठहरने के औपचारिक समय का ऐलान दो से तीन दिनों में हो जाएगा. विवेक ठाकुर शनिवार को परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे.

रेलवे ओवरब्रिज का रास्ता साफ- विवेक ठाकुर 

विवेक ठाकुर ने नवादा-जमुई पथ पर रेलवे ओवरब्रिज की चर्चा करते हुए कहा कि मामला बिहार सरकार से फंसा था, लेकिन अब प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान हो गई है. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं. उन्होंने कहा कि करीब 175 करोड़ की लागत से आरओबी बनेगा. उन्होंने बताया कि रेल मुख्यालय में जीएम से बैठक हुई है. रेल मंत्रालय से एक विशेष व्यक्ति नियुक्त हो रहा है, जो समन्वय का काम देखेगा. मार्च तक बरबीघा रेल परियोजना की शुरूआत होगी. नवादा-बिहार शरीफ रेललाइन का डीपीआर बनाने का आदेश मंत्रालय ने दिया है. निर्माण कार्य एक लंबी प्रक्रिया है. लंबा प्रोजेक्ट है. थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. 

ईमानदारी से चल रहा प्रयास- सांसद 

सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सकारात्मक थीम लेकर उतरे थे. विकसित भारत की परिकल्पना के साथ विकसित नवादा थीम के साथ चुनाव लड़ा. एक दिन भी गंवाया नहीं है. आकांक्षी जिला है. अनुभव जीत के बाद ही हुआ जहां हाथ दो वही ही खाई है. अभी भी बहुत कुछ करना है. प्रयास इमानदारी से चल रहा है. सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं. 

'हरदिया में होगा बिहार का पहला फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट'

बीजेपी नेता ने कहा कि बिजली की समस्या पूरे लोकसभा क्षेत्र में है. नवादा डेढ़ साल में बिजली की चिंता से मुक्त हो जाएगा. कई प्रोजेक्ट आरंभ हो चुके हैं. बिहार का पहला फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट हरदिया डैम में स्वीकृति हुई है. अकबरपुर के कुलना में एक पावर सबस्टेशन का निर्माण हो रहा है. दो चरण में काम होगा. भारत सरकार ने प्रथम प्राथमिकता पर नवादा के प्रोजेक्ट को लिया है. नवादा में पावर स्टेशन का निर्माण होगा. अगले डेढ़ साल में बिजली की स्थिति काफी सामान्य हो जाएगी

ये भी पढ़ें: Bihar News: ट्रेनी IAS की गाड़ी की टक्कर से छपरा में 8 वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता की TMC पर चिराग का हमला, बोले- ये उसी का नतीजा है...
ममता की TMC पर चिराग का हमला, बोले- ये उसी का नतीजा है...
TMC के संकट में गिरिराज की एंट्री, ममता-राहुल पर साधा निशाना
TMC के संकट में गिरिराज की एंट्री, ममता-राहुल पर साधा निशाना
सम्राट सरकार का फैसला, पटना के बाद अब इन जिलों में बनेंगे हाईटेक परीक्षा भवन
सम्राट सरकार का फैसला, पटना के बाद अब इन जिलों में बनेंगे हाईटेक परीक्षा भवन
अनंत सिंह पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, 'ये आदमी मेंटली डिस्टर्ब'
अनंत सिंह पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, 'ये आदमी मेंटली डिस्टर्ब'

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्लास्टिक कचरा बड़ी चुनौती', PM मोदी का जलवायु परिवर्तन पर मैसेज
'प्लास्टिक कचरा बड़ी चुनौती', PM मोदी का जलवायु परिवर्तन पर मैसेज
अनंत सिंह पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, 'ये आदमी मेंटली डिस्टर्ब'
अनंत सिंह पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, 'ये आदमी मेंटली डिस्टर्ब'
35 या उससे कम गेंद में सेंचुरी, T20 में सिर्फ दो भारतीयों ने किया ऐसा, अभिषेक नंबर-1
35 या उससे कम गेंद में सेंचुरी, T20 में सिर्फ दो भारतीयों ने किया ऐसा, अभिषेक नंबर-1
'मिर्जापुर द मूवी' बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तीसरी फिल्म, 'आवारापन 2' को दी मात
'मिर्जापुर द मूवी' ने 'आवारापन 2' को दी मात, बनाया इतना बड़ा रिकॉर्ड
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
ट्रंप ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, H-1B वीजा की 1 लाख डॉलर की फीस साल भर के लिए बढ़ाई
ट्रंप ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, H-1B वीजा की 1 लाख डॉलर की फीस साल भर के लिए बढ़ाई
रूसी 'हाइब्रिड खतरे' पर मैक्रों की चेतावनी, फ्रांस में हाई अलर्ट
रूसी 'हाइब्रिड खतरे' पर मैक्रों की चेतावनी, फ्रांस में हाई अलर्ट
BRICS देशों में किसके पास खेती की सबसे ज्यादा जमीन, फसल उगाने में नंबर-1 कौन?
BRICS देशों में किसके पास खेती की सबसे ज्यादा जमीन, फसल उगाने में नंबर-1 कौन?
Embed widget