एक्सप्लोरर

Bihar SIR: 'रोहतास में 70 जीवित लोगों को मृत बताकर वोटर लिस्ट से हटाया', सुधाकर सिंह का दावा

MP Sudhakar Singh: सुधाकर सिंह ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को अब तक लैंडिंग परमिशन नहीं मिली है. अगर अनुमति नहीं दी गई तो सासाराम में रोड मार्च करेंगे.

बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने शनिवार को रोहतास जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि चेनारी में 70 जीवित लोगों के नाम मृत दिखाकर मतदाता सूची से काट दिए गए हैं. उनका आरोप है कि जिला प्रशासन गांवों में कैंप कर रहा है, ताकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से ग्रामीणों की मुलाकात न हो सके. 

सांसद ने जिला प्रशासन पर लगाए आरोप 

सांसद ने आरोप लगाया कि रोहतास जिले के कई प्रखंडों और गांवों में जीवित लोगों के नाम भी मतदाता सूची से काट दिए गए हैं. प्रशासन चाहता है कि चुनाव आयोग का काला कारनामा जनता के सामने न आ पाए. यह लोकतंत्र के खिलाफ है और जनता के साथ बड़ी नाइंसाफी है. 

बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को अब तक लैंडिंग परमिशन नहीं मिली है. अगर हेलीकॉप्टर की अनुमति नहीं दी गई तो सासाराम में रोड मार्च करेंगे. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का कार्यक्रम रविवार सुबह 10 बजे सासाराम में तय है. परमिशन नहीं मिली तो यात्रा को खत्म कर सभा स्थल से सासाराम तक पैदल मार्च करेंगे. सांसद ने आरोप लगाया कि प्रशासन चाहता है कि राहुल-तेजस्वी की रैली सासाराम में न हो.

एसआईआर में गड़बड़ी और धांधली पर सवाल

बता दें कि एसआईआर में हुई गड़बड़ी और धांधली के खिलाफ महागठबंधन रविवार से पूरे बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर निकलेगा, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे. एसआईआर के तहत 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है. 

दरअसल बिहार में इतने कम समय में कराई गई एसआईआर की प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठ रहे थे. अब जबकि इस प्रक्रिया में धांधली उजागर हो गई है, तो विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है. चुनावी साल में नीतीश सरकार के लिए ये बड़ी मुसीबत बन सकती है, क्योंकि विपक्ष ने जनता से जुड़े एक बड़े मुद्दे को उठा लिया है. 

ये भी पढ़ें: Ramakant Yadav Murder Case: बालू कारोबारी हत्याकांड का आरोपी 'ऑपरेशन लंगड़ा' में घायल, SSP ने बताया कैसे हुआ एंकाउंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget