एक्सप्लोरर

एम्बुलेंस से मिली शराब तो सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दी 'सफाई', कहा- ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं, जल्द हो कार्रवाई

सारण सांसद ने कहा कि राज्य में ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा हो चुकी है, ऐसे में जो भी निवर्तमान जन प्रतिनिधि या स्थानीय लोग वाहन का दुरूपयोग करने में संलिप्त पाए जाते है, उनपर कार्रवाई होनी चाहिए.

सारण: बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajeev Pratap Rudy) एक बार फिर एम्बुलेंस की वजह से विवादों में हैं. सांसद निधि से दिए गए एम्बुलेंस में चेकिंग के दौरान शराब मिलने के बाद फिर एक बार सारण सांसद विपक्ष के नेताओं के टारगेट पर आ गए हैं. जाप (JAP) सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने बीजेपी सांसद पर ट्वीट कर हमला बोला. ऐसे में खुद को नए विवाद में घिरता देख रूडी सामने आए और पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा. 

स्थानीय पुलिस बल की सराहना की

जिले के कोटवापट्टी रामपुर पंचायत को सांसद निधि से दी गई एम्बुलेंस का दुरूपयोग करने की बात संज्ञान में आने पर सारण सांसद ने जिले में एक प्रेस वार्ता कर इस संदर्भ में तकनीकी तथ्य और प्रमाण उपलब्ध कराते हुए पत्रकारों को तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया और एम्बुलेंस को जब्त करने वाले स्थानीय पुलिस बल की सराहना करते हुए अवैध कार्य में संलिप्त दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही. 

सांसद रूडी ने बताया कि एक एम्बुलेंस गैर कानूनी कार्य करता हुआ पाया गया, जिसे त्वरित कार्रवाई कर स्थानीय पुलिस ने जब्त कर लिया है. इसके लिए उन्होंने स्थानीय पुलिस बल की सराहना की और कहा कि इन वाहनों से यदि कोई अवैध कार्य किया जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से पंचायत संचालन समिति की होती है.

संचालन समिति का गठन किया गया

उन्होंने कहा, " जब इस प्रकार की परिकल्पना मैंने की थी तब जिलाधिकारी की निगरानी में इसके लिए जिला स्तर पर एक संचालन समिति का गठन किया गया था, जो अब भी कार्य कर रहा है. जिला के उप विकास आयुक्त इसके पदेन अध्यक्ष और सचिव मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी होते हैं. इसके अंतर्गत जिला योजना पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला अनुश्रवण और मुल्यांकन पदाधिकारी और संचालन समन्वयक सदस्य होते हैं.

इस समिति के अंतर्गत इच्छुक पंचायतों को एक-एक एम्बुलेंस आवंटित किया गया था और इसके सुगम संचालन के लिए जिला संचालन समिति की निगरानी में पंचायत स्तर पर मुखिया के नेतृत्व में पंचायत संचालन समिति का गठन किया गया. बीआर 04 पीए - 3405 नंबर के एम्बुलेंस को अवैध काम में संलिप्त होने के कारण पुलिस ने जब्त कर लिया है.

उन्होनें कहा कि राज्य में अभी ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा हो चुकी है, ऐसे में जो भी निवर्तमान जन प्रतिनिधि या स्थानीय लोग वाहन का दुरूपयोग करने में संलिप्त पाए जाते है, उनपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि सारण में संचालित ये सेवा अपनी तरह का अनूठा एम्बुलेंस सेवा है, जिसका विधिवत संचालन वर्ष 2019 से हो रहा है. पूरे देश के लोकसभा क्षेत्र में कहीं भी इस तरह की एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिसका संचालन एक केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष से होता है. हालांकि, केंद्रीकृत संचालन सुविधा होने के बावजूद यह सुनिश्चित करना मुश्किल होता है कि कोई गाड़ी का दुरूपयोग कर रहा है या नहीं.

यह भी पढ़ें -

बिहारः बैंक की गलती से खाते में आए 5.5 लाख, शख्स ने कहा- अब वापस क्यों? PM मोदी ने मुझे पहली किस्त दी

Bihar News: रेलवे ट्रैक पर ‘हीरो’ बनकर बाइक दौड़ा रहे थे बक्सर के दो युवक, पीछे से पहुंच गई ट्रेन, पड़े लेने के देने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget