एक्सप्लोरर

Bihar News: …और सांसद महोदय गिरे धड़ाम! अजय मंडल के पैर में आया फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती

Bihar News: नीतीश कुमार 'खेलो इंडिया' के समापन समारोह को लेकर भागलपुर पहुंचे थे. इसके अलावा मुख्यमंत्री का कई और कार्यक्रम भी था. पढ़िए पूरी खबर.

Ajay Mandal News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार (13 मई, 2025) को एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे. सीएम नीतीश के कार्यक्रम में अचानक चलते-चलते सांसद अजय मंडल असंतुलित होकर गिर गए. उनके पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है. जांघ में भी चोट लगने की खबर है. सांसद अजय मंडल को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि यहां से फिर उन्हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती करा दिया गया. रिपोर्ट और डॉक्टर के बयान के बाद चीजें स्पष्ट होंगी.

बताया जाता है कि नीतीश कुमार 'खेलो इंडिया' के समापन समारोह को लेकर पहुंचे थे. उनके साथ-साथ अजय मंडल भी इस मौके पर थे. उनका बैलेंस बिगड़ा और उनके साथ यह घटना हो गई. जैसे ही वह गिरे आसपास के लोग दौड़ पड़े. उन्हें संभाला.

बैडमिंटन कोर्ट में हो रहा था 'खेलो इंडिया' का आयोजन

बता दें कि सैंडिस कंपाउंड स्थित बैडमिंटन कोर्ट में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' का आयोजन किया गया था. मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर पहुंचे तो हवाई अड्डा पर सबसे पहले उनका स्वागत हुआ. इसके बाद वे सैंडिस कंपाउंड पहुंचे. उन्होंने देशभर से आए युवा खिलाड़ियों से संवाद किया. उनका उत्साहवर्धन किया.

मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों रुपयों की योजनाओं की सौगात

अपने इस एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कुल 208 करोड़ 65 लाख 25 हजार रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन एवं 16 योजनाओं का शिलान्यास किया. इस प्रकार उन्होंने कुल 48 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर भागलपुर वासियों को सौगात दी.

विशेष शिविर में महिला लाभार्थियों से सीएम ने किया संवाद

इसके पश्चात मुख्यमंत्री जगदीशपुर प्रखंड के खीरीबांध पंचायत के मुखेरिया ग्राम पहुंचे, जहां स्थित मध्य विद्यालय मुखेरिया में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में महिला लाभार्थियों से संवाद किया. साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर में लगाए गए डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत 22 सेवाओं के स्टॉल का निरीक्षण भी किया.

यह भी पढ़ें- चुनावी फोकस! बिहार में 14 मई से BJP की तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां बताएंगे नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget