एक्सप्लोरर

मोतिहारी कांड: SP ने SHO को गिरफ्तार करने का दिया आदेश, आरोपियों का साथ देने का लगा था आरोप

पीड़ित परिवार का बयान सुनने और सिकरहना डीएसपी की रिपोर्ट आने पर एसपी ने मामले के सभी बिन्दुओं को सही पाया. ऐसे में त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने थानाध्यक्ष संजीव रंजन की गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती का आदेश दिया है.

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर में थानाध्यक्ष की मिलीभगत से गैंगरेप पीड़िता की लाश जलाने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. सिकरहना डीएसपी द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी नवीन चंद्र झा ने केस को ट्रू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती करने का आदेश दिया है. साथ ही एसपी ने वायरल ऑडियो और वीडियो को सही पाते हुए कुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष को मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी और कुर्की का भी आदेश दिया है.

एसपी ने सभी बिंदुओं को पाया सत्य

बता दें कि पीड़ित परिवार का बयान सुनने और सिकरहना डीएसपी की रिपोर्ट आने पर एसपी ने मामले के सभी बिन्दुओं को सत्य पाया है. ऐसे में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष संजीव रंजन गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती का आदेश दिया है. इस संबंध में एसपी ने कहा कि घटना का ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया था. निलंबन के बाद से ही वे फरार हैं और उनका मोबाईल बन्द है.

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि जिला के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के कुंडवा बाजार में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी. बच्ची की हत्या के बाद आरोपियों ने थानेदार के साथ मिलकर मामला सेटल कर लिया और बच्ची के शव को जला दिया था. वहीं, मृत बच्ची के माता-पिता को डरा धमकाकर आरोपियों ने चुप करा दिया था.

इधर, घटना के एक सप्ताह के बाद मृत बच्ची के पिता ने सिकरहना एसडीपीओ को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया. उसके बाद मामला सामने आया. इसी बीच कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष संजीव रंजन और आरोपी के बीच बच्ची के शव को ठिकाने लगाने को लेकर हो रही बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया, जिसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष संजीव रंजन को निलंबित कर दिया था और घटना की जांच को लेकर एसआईटी का गठन कर दिया. फिलहाल इस पूरे मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

यह भी पढ़ें - 

क्या NDA में बने रहेंगे चिराग पासवान? सीएम नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान इंडियन रेलवे को सौंपी गयी बिहार की वैश्विक धरोहर, 1930 में हुआ था निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget