एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लूट, प्राथमिकी को लेकर तीन थानों में मामला फंसा

Motihari News: मोतिहारी में सोमवार को एक लूट की घटना हुई है. यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. तीन थानों के बीच यह मामला फंस गया है. इसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं.

मोतिहारी: जिले में सीएसपी संचालक से सोमवार को तीन लाख 71 हजार रुपए की लूट की घटना (Motihari News) हुई. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. वहीं, प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर तीन थानों में मामला फंस गया है. घटना की सूचना मिलते ही जिले के दरपा, आदापुर और छौरादानो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. तीनों थानों लूट की घटनास्थल को अपने थाना क्षेत्र से बाहर बताया. इसको लेकर ग्रामीणों ने सड़क जामकर कर प्रदर्शन करने लगे. पुलिस ने लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया.

थानों के बीच मामला फंसा

मिली जानकारी के अनुसार दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोणी गांव के सीएसपी संचालक सुभम सिंह छौरादानो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से तीन लाख 71 हजार रुपए लेकर बाइक से टिनकोणी जा रहे थे. इस दौरान छौरादानो-तिनकोणी रोड में पूर्व से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाश हथियार के बल पर तीन लाख 71 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही दरपा थाना मौके पर पहुंचकर आदापुर थाना क्षेत्र बताते हुए लूट की घटना में कार्रवाई नहीं करने की बात कही. इसके बाद आदापुर थाना को लोगों ने घटना की सूचना दी गई. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. इस पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

यह क्षेत्र तीनों थाने के सीमा में पड़ता है- मुखिया

इस मामले को लेकर तिनकोणी के मुखिया धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि छौरादानो तिनकोणी रोड में बलीरामा से पीपल तक करीब आधा किलोमीटर यह क्षेत्र तीनों थाने के सीमा पड़ता है. पीपल के पास आए दिन घटना होती रहती है. तीनों थाना इस इलाके गस्ती नहीं करती है जिस कारण बदमाशों के लिए यह सेफ जोन बन गया है. आगे मुखिया धर्मेन्द्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सीएसपी संचालक सुभम सिंह ने छौरादानो स्टेट बैंक से तीन लाख 71 हजार रुपए की निकासी कर अपने पिता साथ बाइक से घर जा रहा था. इस दौरान बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया.

घटनास्थल आदापुर थाने में नहीं पड़ता है- आदापुर थानाध्यक्ष

वहीं, इस मामले को लेकर आदापुर थानाध्यक्ष राजीव नयन ने फोन पर बताया कि घटनास्थल के बारे में अमीन से जानकारी लिया गया है. अमीन ने बताया है कि घटनास्थल आदापुर थाने में नहीं पड़ता है. इसके बावजूद आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget