एक्सप्लोरर

Watch: टी-शर्ट पर छपी तस्वीर पर भड़कीं मिंता देवी, 'प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन होते हैं?'

Minta Devi: मिंता देवी ने कहा कि मेरी तस्वीर वाली टी-शर्ट क्यों पहनी? अधिकार किसने दिया? वे न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात कर रही थीं. पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दल के अन्य सांसदों ने मंगलवार (12 अगस्त, 2025) को जो टी-शर्ट पहनी थी उस पर बिहार के सीवान की रहने वाली मिंता देवी की तस्वीर छपी थी. अब इस पर मिंता देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है. वे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर बरसीं. कहा कि प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन होते हैं? उनको अधिकार किसने दिया?

मिंता देवी न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात कर रही थीं. उन्होंने कहा, "मुझे दो-चार दिन पहले पता चला कि मैं 125 साल की हो गई हूं. मैं क्या दिख रही हूं ये मीडिया वालों को भी तो बताना चाहिए कि कितनी उम्र की हूं? क्या दिख रही हूं? वो (विपक्षी दल के सांसद) मेरे कौन होते हैं? मेरी तस्वीर वाली टी-शर्ट क्यों पहनी? अधिकार किसने दिया?" 

'जिसने गलती की उन लोगों से हो सवाल'

मिंता देवी ने आगे कहा, "मेरी उम्र बढ़ाने के लिए किसने कहा? जो किया होगा उसको पता नहीं है? मेरे पास किसी का फोन नहीं आया." मिंता देवी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे सरकार को बताना चाहती हैं कि जो भी ये काम हुआ है उसके लिए वो जिम्मेदार नहीं हैं. जिसने भी गलती की है उन लोगों से ही सवाल किया जाए. 

'...तो वृद्धा पेंशन क्यों नहीं दी जा रही है?'

इंडिया गठबंधन के सांसदों की ओर से किए गए प्रदर्शन को लेकर कहा कि मेरे लिए ऐसा न किया जाए. कहा कि मैं 125 साल की दिख रहूं हूं क्या? मेरे से जो कुछ मांगा गया था… आधार कार्ड वो दिया है मैंने. जिसने वो काम किया उसने आंख बंद कर किया? उसको नहीं दिख रहा था? जब 125 साल की हो ही गई हूं तो वृद्धा पेंशन क्यों नहीं दी जा रही है? मिंता देवी ने कहा कि उनकी उम्र 30 से 35 साल है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget