एक्सप्लोरर

कौन हैं मिंता देवी… जिनकी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने दिखे विपक्षी सांसद? बिहार के इस जिले से कनेक्शन

Minta Devi: अचानक मिंता देवी चर्चा में तब आ गईं जब विपक्षी सांसद प्रदर्शन के दौरान उनकी तस्वीर वाली टी-शर्ट में दिखे. जब विपक्षी सांसद प्रदर्शन पर उतरे तो इस टी-शर्ट ने सबका ध्यान खींचा.

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में चल रहे एसआईआर को लेकर सियासी बवाल मचा है. चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. प्रदर्शन कर रहा है. इस बीच मंगलवार (12 अगस्त, 2025) को अचानक मिंता देवी चर्चा में तब आ गईं जब विपक्षी सांसद प्रदर्शन के दौरान उनकी तस्वीर वाली टी-शर्ट में दिखे. प्रियंका गांधी भी मिंता देवी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में नजर आईं. 

सीवान की रहने वाली हैं मिंता देवी

जब विपक्षी सांसद प्रदर्शन पर उतरे तो इस टी-शर्ट ने सबका ध्यान खींचा. अब सवाल है कि आखिर मिंता देवी कौन हैं? जैसे ही टी-शर्ट पर मिंता देवी की तस्वीर को लोगों ने देखा तो उनके बारे में जानने की कोशिश करने लगे. पता चला कि मिंता देवी सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के अरजानीपुर गांव की रहने वाली हैं. वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान के दौरान मिंता देवी को 124 साल का बना दिया गया, जबकि वो 35 साल की है. 

ससुर ने कही हैरान करने वाली बात

मिंता देवी का जन्म 1990 में हुआ है, लेकिन पुनरीक्षण के दौरान इसे सन 1900 कर दिया गया है. मिंता देवी परिवार के साथ छपरा में रहती हैं. उनके गांव अरजानीपुर में उनके ससुर तेज प्रताप सिंह से पत्रकारों ने बात की और जाना कि आखिर यह गलती कहां से और कैसे हुई है. इस पर उन्होंने जो बताया वह चौंकाने वाला था. मिंता देवी के ससुर ने कहा, "हमारे घर पर कोई मास्टर या किसी तरह का कोई अधिकारी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए नहीं आया था."

ससुर ने कहा कि हम लोगों ने फॉर्म भरकर दे दिया था. हम लोगों की गलती नहीं है. यह उन्हीं लोगों की गलती है. हालांकि इस पूरे मामले पर बीएलओ से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि उन लोगों की गलती नहीं है.

यह भी पढ़ें- 'मतदाता अधिकार यात्रा' को लेकर कांग्रेस ने जिले में नियुक्त किए को-ऑर्डिनेटर, पटना की जिम्मेदारी किसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget