एक्सप्लोरर

Bihar News: ठंड में बिहार में आने वाले मेहमानों की होगी गिनती, मंत्री प्रेम कुमार का ऐलान

Minister Prem Kumar: बिहार में करीब 400 पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती है. इनमें शिकार करने वाले पक्षी, जल पक्षी, जल रेखा पक्षी और वृक्षों पर रहने वाले पक्षी शामिल हैं.

Prem Kumar Announcement: ठंड का मौसम आ चुका है और धीरे-धीरे बिहार में ठंड बढ़ने लगी है. ठंड के मौसम में बिहार के कई जिलों में प्रवासी पक्षी का आगमन होता है. खासकर भागलपुर, किशनगंज, वैशाली जिलों में प्रवासी पक्षियों का आगमन बहुत ज्यादा होता है और दूर-दूर से लोग पक्षियों को देखने पहुंचते हैं. अब बिहार सरकार उन पक्षियों की गिनती करवाएगी.

मंत्री प्रेम कुमार ने पक्षियों पर क्या कहा?

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जिन देशों में अधिक ठंड बढ़ती है तो उन देशों के प्रत्येक वर्ष लगभग 30 देश से प्रवासी पक्षी हमारे बिहार में आते हैं, उनका स्वागत करते हैं. हमारे वह मेहमान हैं. अब बिहार सरकार उन प्रवासी पक्षियों की गिनती करेगा कि कितने प्रकार के कितनी संख्या में प्रवासी पक्षी यहां आते हैं. उसकी गणना कराई जाएगी. बिहार के कई जिलों में हमारे इसके साइट हैं, जो काम कर रहे हैं.

दरअसल वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से आज पटना के अरण्य भवन में एशियन वाटरबर्ड सेंसस  2025 के कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मंत्री प्रेम कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि एशियन वाटरबर्ड सेंसस की शुरुआत 2022 में हुई थी और इसके तहत बिहार में पशु पक्षी जो हमारे जीवन का एक अंग हैं, उनको किस तरह सुरक्षित रखा जाए उस पर काम होता है.

उन्होंने बताया कि अभी बिहार में करीब 400 पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें शिकार करने वाले पक्षी, जल पक्षी, जल रेखा पक्षी और वृक्षों पर रहने वाले पक्षी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 20 मार्गो से 30 देशों के प्रवासी पक्षी बिहार आते हैं. आज के कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ पक्षियों का संरक्षण बल्कि जो व्यक्ति और संस्था पशु पक्षियों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं, उन लोगों को जोड़ा जाता है. जो इस तरह का योगदान करते हैं और पक्षियों का संरक्षण करते हैं, उन्हें हम धन्यवाद देते हैं .

बिहार में पक्षियों के संरक्षण पर जोर

प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार में पक्षियों को संरक्षण और उनके भविष्य संवारने का संकल्प हमारे विभाग ने लिया है. इसके लिए और अधिक प्रयास और जागरूकता की जरूरत है. इसलिए इस तरह के कार्यक्रम करके हम चाहते हैं कि आने वाले समय में अभियान को और ज्यादा तेज करने के लिए संस्था एवं उन लोगों को जोड़ा जाए, क्योंकि बिहार में 14 करोड़ आबादी है और हमारे विभाग में मात्र 2000 के करीब वनकर्मी है.  

पूरे देश में 140 करोड़ की आबादी है, तो ऐसे में पक्षियों के सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए जन आंदोलन का रूप देना जरूरी है. जनता का सहयोग लेना जरूरी है. इससे पर्यटन की संभावना और ज्यादा बढ़ेगी और बिहार में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. पर्यटन को बढ़ाने के लिए कैबिनेट में भूमि आवंटित करने की मंजूरी मिली है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार के इस शहर में डिप्टी मेयर अचानक बेचने लगीं सब्जी, मंडी में देख लोग रह गए दंग

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget