एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani Y Plus Security: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को क्यों दी गई Y+ की सुरक्षा? यहां जानें एक-एक बातें

Bihar News: इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है. हाल ही चिराग पासवान को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी. मंगलवार को यह खबर सामने आई है.

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) को अब वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुकेश सहनी को वीआईपी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है. इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है. अब मुकेश सहनी के साथ कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी साथ में रहेंगे. अब सहनी के साथ सीआईएसएफ के जवान, साथ में दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और पुलिसकर्मी आदि रहेंगे. मंगलवार को यह खबर सामने आई है.

केंद्र की ओर से दी जाती है कई तरह की सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रावधानों के अनुसार वीवीआईपी और अन्य क्षेत्र के लोगों को कई अलग-अलग तरह की कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है. भारत में स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप (SPG) की सुरक्षा सबसे बड़ी होती है. इसमें कम से कम 52 सुरक्षाकर्मी होते हैं. यह कैटेगरी सिर्फ प्रधानमंत्री को दी जाती है. इसके बाद अन्य वीआईपी के लिए चार X, Y, Y+, Z और Z+ सुरक्षा मिलती है. जेड प्लस की सुरक्षा वीवीआईपी को दी जाती है. इसके अलावा संभावित खतरे का अनुमान होने पर वीआईपी या बड़े नेताओं को जेड या वाई + सुरक्षा दी जाती है.

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को क्यों दी गई सुरक्षा?

मुकेश सहनी की सुरक्षा को लेकर आईबी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के ऊपर संभावित खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पहले लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी थी. चिराग के साथ लगभग 22 सुरक्षाकर्मी बिहार में रहते हैं. हालांकि वाई सुरक्षा उन्हें पहले से मुहैया कराई गई है. जेड सुरक्षा सिर्फ बिहार में ही लागू है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश से अलग होते ही उपेंद्र कुशवाहा ने दिए पार्टी में टूट के संकेत, JDU छोड़ सकते हैं कई MLA-MLC

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget