एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश से अलग होते ही उपेंद्र कुशवाहा ने दिए पार्टी में टूट के संकेत, JDU छोड़ सकते हैं कई MLA-MLC

Upendra Kushwaha Big Statement: उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने दावा किया है कि बहुत जल्द बड़ा खुलासा होगा. समय आने दीजिए.

पटना: जेडीयू से अलग होते ही उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने पार्टी में टूट के बड़े संकेत दिए हैं. मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जेडीयू में टूट होने वाली है. जेडीयू के कई विधायक और विधान पार्षद उनके संपर्क में हैं. आने वाले समय में बहुत कुछ होने जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके संपर्क में तो हैं ही इसके अलावा उनके लोगों के संपर्क में भी जेडीयू के कई लोग हैं जिसका खुलासा बहुत जल्द हो जाएगा. समय आने दीजिए.

टूट के सवाल पर आगे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू में बचा ही क्या है? जेडीयू एक खाली मकान की तरह है. वहां क्या है कि टूटेगा? उस पार्टी में अब कुछ नहीं बचा है. भविष्य में नीतीश कुमार के साथ फिर से जाने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजनीतिक तौर पर अब वह नीतीश कुमार के साथ नहीं जा सकते लेकिन जरूरत पड़ी तो नीतीश कुमार को वो खून भी दे सकते हैं. वह नीतीश कुमार के सामने सबसे पहले खड़े रहेंगे.

जल्द बिहार की यात्रा पर निकलेंगे उपेंद्र कुशवाहा

कुशवाहा अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं. सोमवार (20 फरवरी) को इसकी घोषणा भी हो गई. अब उपेंद्र कुशवाहा बिहार में यात्रा पर भी निकलेंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के तमाम समाजवादी लोगों के पास जाएंगे और उनकी पूजा करेंगे. जिस तरह घर बनाने के बाद गृह प्रवेश किया जाता है, उसी प्रकार पार्टी बनाने के बाद वो बिहार के तमाम समाजवादी लोगों की पूजा करने के लिए बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. कहा कि अभी यात्रा का नाम तय नहीं किया गया है. समय अभी तय नहीं है. इस महीने के आखिरी तक सब कुछ तय कर लिया जाएगा.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यात्रा की शुरुआत सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण बेतिया स्थित भितिहरवा से होगी. वहां गांधी जी की पूजा करने के बाद हम लोग बिहार के जितने भी धरोहर महापुरुष रहे हैं उनके गांव और उनके घर जाएंगे. वहां पूजा करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बीजेपी में जाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं ललन सिंह? जानिए नीरज बबलू के इस बयान के मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget